अर्थव्यवस्था

विदेशों में जमकर भेजे जा रहे फ्रोजन झींगे, सी फूड का निर्यात 8 अरब डॉलर पर पहुंचा

फ्रोजन झींगा मात्रा और मूल्य दोनों के लिहाज से समुद्री खाद्य निर्यात में सबसे अहम रहा

Published by
भाषा   
Last Updated- June 14, 2023 | 8:10 PM IST

फ्रोजन झींगे के निर्यात में उछाल के कारण भारत से समुद्री खाद्य वस्तुओं का निर्यात वर्ष 2022-23 में 4.31 प्रतिशत बढ़कर 8.09 अरब डॉलर हो गया। वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मात्रा के संदर्भ में समुद्रा खाद्य (सी फूड) उत्पादों का निर्यात पिछले वित्त वर्ष में बढ़कर 17,35,286 टन हो गया, जो वर्ष 2021-22 में 13,69,264 टन था।

मंत्रालय ने कहा, ‘प्रशीतित (फ्रोजन) झींगा मात्रा और मूल्य दोनों के लिहाज से समुद्री खाद्य निर्यात में सबसे अहम रहा जबकि अमेरिका और चीन भारत के समुद्री खाद्य के प्रमुख आयातक बन गए।’

फ्रोजन झींगे का निर्यात वर्ष 2022-23 में बढ़कर 5.48 अरब डॉलर का हो गया। यह मात्रा के संदर्भ में भारत के कुल समुद्री खाद्य निर्यात का लगभग 41 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका फ्रोजन झींगे का सबसे बड़ा बाजार है। इसके बाद चीन, यूरोपीय संघ, दक्षिण पूर्व एशिया, जापान और मध्य पूर्व का स्थान है।

Also read: देश के ज्यादातर राज्यों में महंगाई पर पा लिया गया काबू; लेकिन हरियाणा, बिहार में अभी भी बेकाबू

निर्यात में अच्छी वृद्धि दर्ज करने वाले अन्य क्षेत्रों में ब्लैक टाइगर, झींगा, जमी हुई मछली, जमा हुआ ऑक्टोपस, डिब्बाबंद उत्पाद और जमा हुआ लॉबस्टर शामिल हैं।

इसके मुताबिक, अमेरिका पिछले वित्त वर्ष में 263 अरब डॉलर के आयात के साथ मूल्य के संदर्भ में भारतीय समुद्री भोजन का प्रमुख आयातक बना रहा। वहीं चीन दूसरे सबसे बड़े समुद्री खाद्य निर्यात गंतव्य के रूप में उभरा है।

First Published : June 14, 2023 | 8:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)