facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

निर्यात रिवर्स गियर में

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 6:39 PM IST

जनवरी का महीना देश के आयात और निर्यात के लिहाज से अच्छा नहीं रहा। इस महीने में दोनों पर ही वैश्विक मंदी का असर दिखा।
घरेलू और विदेशी मांग में कमी आने की वजह से आयात और निर्यात ने 1998 के बाद से सबसे खस्ता आंकड़े दिखाए। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक लगातार चौथे महीने निर्यात में कमी आई।
जनवरी में यह 16 फीसदी घटकर 1238 करोड़ डॉलर रह गया। इस दौरान आयात 18.2 फीसदी कमी के साथ 1845 करोड़ डॉलर पर सिमट गया। यह बात दीगर है कि इस वजह से व्यापार घाटे में कमी आई।
पिछले महीने इसका आंकड़ा 600 करोड़ डॉलर रहा, जबकि जनवरी 2008 में व्यापार घाटा 780 करोड़ डॉलर रहा था। अगस्त 2008 में तो व्यापार घाटा बढ़कर 1,400 करोड़ डज्ञॅलर तक पहुंच गया था। इससे पहले मार्च 2003 में ही आयात और निर्यात में एक साथ कमी आई थी।
और भी लुढ़क गया रुपया
रुपये में गिरावट का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। सोमवार को एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 51.94 रुपये तक गिर गई। यह रुपये का न्यूनतम स्तर है। बीते शुक्रवार को रुपये की कीमत एक डॉलर के मुकाबले 51.17 रुपये हुई थी।

Advertisement
First Published - March 2, 2009 | 9:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement