facebookmetapixel
Advertisement
टाटा के शेयरों में बिकवाली, TCS से टाटा मोटर्स तक गिरे; किस बात से घबराया बाजार?बैंक FD पर मिल रहा 8.25% तक ब्याज; जानें 1, 3 और 5 साल के लिए कहां कितना रिटर्नलक्ष्मी मित्तल और अदार पूनावाला खरीदेंगे राजस्थान रॉयल्स, CCI ने दी मंजूरीअमेरिका-यूरोप के बाद जापान ने भी बढ़ाई ब्याज दर, 31 साल का रिकॉर्ड टूटाVeegaland Developers IPO Listing: पहले ही दिन निवेशकों की बल्ले-बल्ले, 10% प्रीमियम पर शेयर लिस्टकच्चा तेल सस्ता होने से एशियाई बाजारों में तेजी, अब बैंक ऑफ जापान के फैसले पर नजरब्रेंट 104 डॉलर के नीचे, आज क्यों गिर रहा कच्चा तेल?Stock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,300 के पार; ज्यादातर Tata Group शेयरों में गिरावटStocks to Watch Today: Bharat Forge से BEL तक, आज इन 12 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनसेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PM

मार्च में ईसीबी के प्रस्ताव 10 अरब डॉलर के पार

Advertisement

ह बीते 72 महीनों में सर्वाधिक मासिक राशि है।

Last Updated- May 14, 2025 | 11:10 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को मार्च 2025 में गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों सहित भारतीय कंपनियों से बाह्य वाणिज्यिक उधारी (ईसीबी) के लिए 11.04 अरब डॉलर जुटाने के प्रस्ताव मिले। यह बीते 72 महीनों में सर्वाधिक मासिक राशि है।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार मार्च 2025 में स्वचालित मार्ग से धन जुटाने की मंशा 8.34 अरब डॉलर थी और अनुमोदन मार्ग से 2.69 अरब डॉलर थी। रिजर्व बैंक और ब्लूमबर्ग से प्राप्त आंकड़ों से बिजनेस रिसर्च ब्यूरो को जानकारी मिली कि वित्त वर्ष 25 में कुल ईसीबी के लिए प्रस्ताव 61.18 अरब डॉलर थे। यह प्रस्ताव वित्त वर्ष 24 में 48.81 अरब डॉलर और वित्त वर्ष 23 में 25.98 अरब डॉलर से अधिक थे।

रिजर्व बैंक को मार्च 2025 में आवेदन करने की इच्छुक प्रमुख कंपनियों में जेएस डब्ल्यू स्टील लिमिटेड थी और इसने पुराने ईसीबी के लिए फिर धन जुटाने के लिए 90 करोड़ डॉलर की ईसीबी का आवेदन किया था।  कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के कारोबार में काम कर रही सरकारी कंपनी ओएनजीसी विदेश लिमिटेड ने 45 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए आवेदन किया। हालांकि इसने धन जुटाने के कारण का खुलासा नहीं किया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार ओएनजीसी विदेश ने विदेश में संयुक्त उपक्रम और पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई के निवेश करने के लिए 15 करोड़ डॉलर ईसीबी का एक और आवेदन किया था। सरकारी कंपनी ओएनजीसी की इकाई मैंगलोर रिफाइनरी ऐंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड ने ईसीबी से जुटाए गए धन के लिए फिर से धन जुटाने के वास्ते 50 करोड़ डॉलर मूल्य की ईसीबी का आवेदन किया था।

Advertisement
First Published - May 14, 2025 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement