facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: Wipro की AI डील, Adani का QIP, TVS का ₹711 करोड़ का दांव; आज इन शेयरों पर रहेगी नजरबैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्य

प्रत्यक्ष कर का लक्ष्य होगा पूरा

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:18 PM IST

सरकार ने चालू वित्त वर्ष में अब तक 2,96,200 करोड़ रुपये प्रत्यक्ष कर के तौर पर जुटाया है, इससे अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि 2008-09 का 3,45,000 करोड़ रुपये का लक्ष्य पूरा हो जाएगा।
वित्त मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि 2,96,200 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष कर संग्रह यह स्पष्ट करता है कि साल दर साल के आधार पर 18 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस आंकड़े में कॉरपोरेट टीडीएस में 36 फीसदी की बढ़ोतरी और गैर कॉरपोरेट टीडीएस में 17 फीसदी की बढ़ोतरी शामिल है।
अधिकारी ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि हम इस साल के लिए तय 3,45,000 करोड़ रुपये का संशोधित कर संग्रह लक्ष्य पूरा कर लेंगे। हालांकि संशोधित लक्ष्य को पूरा करने में 49,000 करोड़ रुपये की कमी है। चालू वित्त वर्ष के लिए 3,65,000 करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष कर का अनुमान लगाया गया था।

Advertisement
First Published - March 17, 2009 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement