facebookmetapixel
Advertisement
माल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल52 वीक हाई पर पहुंचे बजाज ऑटो और टीवीएस के शेयर, हीरो-आयशर में भी तेजीCGHS Pensioner Card: रिटायरमेंट हुआ आसान! भविष्य पोर्टल से तुरंत बनेगा CGHS कार्डEPS Pension Hike: पेंशन बढ़कर 7,500 रुपये होगी या नहीं? सरकार ने लाखों EPFO सदस्यों को दिया साफ जवाबAxis AMC ने खरीदा Axis Securities का PMS बिजनेस, AUM बढ़कर ₹15,000 करोड़बारिश की कमी होगी दूर? 10 हजार किमी लंबी मॉनसूनी पट्टी से झमाझम बारिश के संकेतयूपी सरकार की मुफ्त स्कूटी योजना का किसे मिलेगा फायदा? जानिए पूरी डीटेलSteel Stocks: चीन का सस्ता स्टील बढ़ाएगा मुश्किलें? Q1 नतीजों से पहले भारतीय कंपनियों पर बढ़ा दबाव

विकास जारी रहना चाहिए : चिदंबरम

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:08 PM IST

वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने जोर देकर कहा कि भारत को भारत को अपना उच्च आर्थिक विकास जारी रखना चाहिए क्योंकि इसे बाकी दुनिया के बराबर आने के लिए बहुत कुछ करना है।


उन्होंने बैंक आफ बड़ौदा के सौ साल पूरे होने के मौके पर एक पुस्तक विमोचन के मौके पर कहा कि ‘मैं विकास पर जोर डालने का कोई मौका नहीं छोड़ता। हमें विकास जरूर करना चाहिए। हमारे कृषि को जरूर विकसित होना चाहिए… हमारे उद्योग को जरूर विकसित होना चाहिए और हमारे सेवा क्षेत्र को जरूर विकसित होना चाहिए।’


चिंदबरम ने कहा, ‘हमारे बैंकिंग और बीमा क्षेत्र को जरूर विकसित होना चाहिए। जो वक्त हमने गंवाया है उसकी भरपाई करनी होगी, और भरपाई सिर्फ विकास से ही हो सकती है।’ उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार ने अगले पांच साल तक 8.8 फीसदी के औसत विकास का लक्ष्य तय किया है।


चिदंबरम ने कहा कि मैं 8.8 फीसदी या इससे ज्यादा (इससे कम नही) के औसत पर बैटिंग करते हुए इस पारी को खत्म करना चाहूंगा। पिछले चार सालों में बैंकिंग क्षेत्र में हुए विकास की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को स्वायत्ता दी गई है और सरकार उनके कार्यकलापों में हस्तक्षेप नहीं करती। उन्होंने कहा कि कोई बैंकर यह नहीं कहा सकता कि पिछले चार सालों में सरकार ने उनके पेशेवर बैंकिग के फैसले में अनावश्यक रूप से हस्तक्षेप किया है।

Advertisement
First Published - March 26, 2008 | 11:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement