facebookmetapixel
Year Ender 2025: टैरिफ, पूंजी निकासी और व्यापार घाटे के दबाव में 5% टूटा रुपया, एशिया की सबसे कमजोर मुद्रा बनाStock Market 2025: बाजार ने बढ़त के साथ 2025 को किया अलविदा, निफ्टी 10.5% उछला; सेंसेक्स ने भी रिकॉर्ड बनायानिर्यातकों के लिए सरकार की बड़ी पहल: बाजार पहुंच बढ़ाने को ₹4,531 करोड़ की नई योजना शुरूVodafone Idea को कैबिनेट से मिली बड़ी राहत: ₹87,695 करोड़ के AGR बकाये पर लगी रोकYear Ender: SIP और खुदरा निवेशकों की ताकत से MF इंडस्ट्री ने 2025 में जोड़े रिकॉर्ड ₹14 लाख करोड़मुंबई में 14 साल में सबसे अधिक संपत्ति रजिस्ट्रेशन, 2025 में 1.5 लाख से ज्यादा यूनिट्स दर्जसर्वे का खुलासा: डर के कारण अमेरिका में 27% प्रवासी, ग्रीन कार्ड धारक भी यात्रा से दूरBank Holiday: 31 दिसंबर और 1 जनवरी को जानें कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक; चेक करें हॉलिडे लिस्टStock Market Holiday New Year 2026: निवेशकों के लिए जरूरी खबर, क्या 1 जनवरी को NSE और BSE बंद रहेंगे? जानेंNew Year Eve: Swiggy, Zomato से आज नहीं कर सकेंगे ऑर्डर? 1.5 लाख डिलीवरी वर्कर्स हड़ताल पर

द्विपक्षीय बातचीत के जरिए खत्म हो खिलौना विवाद : चीन

Last Updated- December 10, 2022 | 8:43 PM IST

चीन अपने खिलौने के आयात को लेकर भारत के साथ जारी विवाद को द्विपक्षीय बातचीत के जरिए दूर करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है।
भारत ने चीनी खिलौनों पर सुरक्षात्मक प्रतिबंध लगा दिया है जिसके कारण साम्यवादी देश ने मामले को विश्व व्यापार संगठन के समक्ष उठाने का संकेत दिया है।
भारत में चीन के राजदूत चांग यान ने भारत-चीन व्यापार केंद्र की हुई बैठक के बाद बताया कि हम इस पर काम कर रहे हैं और हम द्विपक्षीय बातचीत के जरिए मुद्दे के हल के लिए अपनी ओर से पूरी कोशिश करेंगे।
चीन के उप व्यापार मंत्री चोंग शान और भारत के वाणिज्य सचिव जी के पिल्लई ने कल इस मुद्दे पर बातचीत की थी। पिल्लई ने चोंग को सूचित किया कि भारत केवल चीन पर ही नहीं बल्कि सभी देशों से आयातित खिलौनों पर सुरक्षा मानक लगाएगा। यहां तक कि घरेलू कंपनियों के लिए भी इसी प्रकार का मानक होगा।
हालांकि चीन ने डब्ल्यूटीओ की तकनीकी बाधा समिति के समक्ष 18 मार्च को इस मुद्दे को उठाया है लेकिन औपचारिक रूप से भारत के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
बहरहाल यह कहा गया है कि औपचारिक शिकायत की बात से इंकार नहीं किया जा सकता। चोंग ने कल कहा था कि हम डब्ल्यूटीओ में मामला ले जाने की बात को खारिज नहीं करते हैं।

First Published - March 20, 2009 | 4:50 PM IST

संबंधित पोस्ट