facebookmetapixel
Advertisement
सेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहींबॉम्बे हाउस में फिर शुरू हुआ बोर्डरूम ड्रामा: एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन, नोएल टाटा ने किया विरोधटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐडजी एंटरटेनमेंट की नई रणनीति, कंटेंट मजबूत कर डिजिटल कारोबार को मुनाफे की राह पर ले जाने की तैयारीवैश्विक चिप विनिर्माण में उभर रहा भारत, 2030 तक 110 से 120 अरब डॉलर पहुंच सकता है बाजार1996 के बाद पहली बार एक दिन में छह कंपनियों की लिस्टिंग, चार के शेयरों में जबरदस्त उछाल भी दिखाUPI MDR में छूट की मांग लेकर पेट्रोल-डीजल डीलर पहुंचे तेल मंत्रालय, सरकार से की राहत की मांग

Provident Fund में जुड़े 16.82 लाख नए सब्सक्राइबर

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:09 AM IST

Retirement fund body EPFO (Employees’ Provident Fund Organisation) में सितंबर 2022 में नेट बेसिस पर 16.82 लाख नए सब्सक्राइबर जुड़े। पेरोल (नियमित वेतन पर रखे गये कर्मचारियों की संख्या) डेटा के मुताबिक, सालाना आधार पर पिछले साल 2021 के इसी महीने के मुकाबले सितंबर 2022 में नेट मेंबरशिप 9.14 फीसदी बढ़ गई है। श्रम मंत्रालय ने रविवार को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।  

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के अनंतिम पेरोल डेटा (provisional payroll data) के अनुसार, सितंबर महीने के दौरान कुल नामांकन पिछले वित्त वर्ष के दौरान दर्ज मासिक औसत से 21.85 फीसदी अधिक है।

लगभग 2,861 नए संगठनों ने Employees’ Provident Funds & Miscellaneous Provisions Act, 1952 के तहत अपने कर्मचारियों को सोशल सिक्योरिटी कवर दिलाना करना शुरू कर दिया है।

आंकड़ों से पता चलता है कि इस महीने के दौरान कुल 16.82 लाख मेंबर EPFO से जुड़े जिसमें से लगभग 9.34 लाख नए सदस्य पहली बार EPFO के दायरे में आए हैं।

नए सदस्यों में, सबसे अधिक संख्या 18-21 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों की रजिस्टर की गई। इनकी कुल संख्या 2.94 लाख थी। इसके बाद 2.54 लाख सदस्यों के साथ 21-25 वर्ष के आयु वर्ग का स्थान था।

लगभग 58.75 फीसदी 18-25 वर्ष के आयु वर्ग से हैं।

श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा, इससे पता चलता है कि पहली बार नौकरी चाहने वाले अपनी शिक्षा के बाद बड़ी संख्या में संगठित क्षेत्रों में शामिल हो रहे हैं और इन क्षेत्रों में नई नौकरियां बड़े पैमाने पर युवाओं को मिल रही हैं।

महीने के दौरान, लगभग 7.49 लाख कुल सदस्य EPFO से बाहर हो गए लेकिन अन्य संगठनों में अपनी नौकरी बदलकर EPFO में फिर से शामिल हो गए और उन्होंने अकाउंट बंद करने के बजाय पिछले PF अकाउंट से अपने फंड को चालू खाते में स्थानांतरित करने का विकल्प चुना।

Advertisement
First Published - November 20, 2022 | 8:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement