facebookmetapixel
Advertisement
Nestle India के निवेशकों को स्पेशल तोहफा, ₹2 प्रति शेयर मिलेगा स्पेशल डिविडेंड; जानिए रिकॉर्ड डेटसिर्फ 2 साल में 300 गुना बढ़ी इस हेल्थ इंश्योरेंस की डिमांड, आखिर लोग क्या समझ गए?भारतीय रियल एस्टेट पर निवेशकों का दाव, H1 में निवेश 6 साल के हाई परAMC, Insurance या Broking, Q1 में किस सेक्टर में होगी सबसे ज्यादा कमाई? ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिक्सIndia Services PMI: जून में 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंची सर्विस सेक्टर की रफ्तार, घरेलू मांग में नरमी का असरAdani QIP पर टूट पड़े निवेशक! 3.8 गुना मांग के बाद बढ़कर ₹15,000 करोड़ हुआ इश्यू साइजIC Electricals IPO: आज से खुला आईपीओ, GMP ने मचाई हलचल! पहले दिन ही 40% तक लिस्टिंग गेन की उम्मीदStaffing Stocks: हायरिंग में सुधार से चमक सकते हैं ये 2 शेयर, ब्रोकरेज ने दिए 28% तक के टारगेट₹2.19 लाख करोड़ का झटका! सरकार ने बताया- पेट्रोल-डीजल सस्ता होने में क्यों लग रहा वक्तNippon India AMC से ICICI AMC तक… Q1 में किसका रहेगा जलवा? एंटीक ने बताए टॉप पिक्स

World Cup 2023 semifinal IND vs NZ: रोहित और गिल की धमाकेदार शुरुआत, भारत का स्कोर 50 के पार

Advertisement

दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Last Updated- November 15, 2023 | 2:32 PM IST
ICC World Cup 2023 Semi Final

World Cup 2023 Semi Final, IND vs NZ: रोहित शर्मा और शुभमन गिल की आतिशी शुरुआत के बदौलत भारत ने बगैर किसी नुकसान के 6 ओवर में 60 रन बना लिए हैं।

इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। भारत ने ग्रुप चरण में सभी नौ मैच जीते थे जबकि न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम रही। लीग चरण में लगातार नौ मैच जीत चुकी भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत है। ये मैच जीतने वाली टीम 19 नवंबर को अहमदाबाद में फाइनल मैच खेलेगी।

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: ‘अंडरडॉग’ के ठप्पे से परेशानी नहीं, सेमीफाइनल में दोनों टीमों के लिये बराबर मौका- Kane Williamson

टीम इंडिया 2019 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से हारकर हुई थी बाहर

मैनचेस्टर में 2019 वर्ल्ड कप में इसी टीम से मिली हार अभी भी भारतीय टीम के जेहन में ताजा होगी। न्यूजीलैंड ने 2021 ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में भी भारत को हराया था। इस बार भारतीय टीम का प्रदर्शन इतना जबर्दस्त रहा है कि खिताब का इंतजार खत्म होने की उम्मीद बंधी है। रोहित शर्मा की टीम को बखूबी पता है कि वानखेड़े स्टेडियम पर कोई भी चूक करोड़ों प्रशंसकों के दिल तोड़ देगी। इसी वानखेड़े स्टेडियम पर 2011 में भारत ने 28 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप जीता था।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - November 15, 2023 | 1:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement