facebookmetapixel
Advertisement
ऊर्जा बचत पर कंपनियां लगाएंगी 3,590 करोड़ रुपये, CII ने जारी किया हीट पंप एटलसजेफरीज के बाद अब गोल्डमैन सैक्स ने सोने पर दिया बड़ा अनुमान, 5,400 डॉलर तक जाने की उम्मीदशापूरजी मिस्त्री ने किया टाटा संस की लिस्टिंग का समर्थन, बोले- मकसद किसी एक पक्ष की जीत नहीं20 साल की बड़ी गिरावट की आशंका, एक करोड़ टन घट सकता है चावल उत्पादनभारत की GDP ग्रोथ पर मूडीज का बड़ा अपडेट, FY27 के लिए अनुमान बढ़ाकर किया 7%AI खुद करने लगा कंपनियों का काम, क्या बदलने वाली है आपकी नौकरी? ये आंकड़े दे रहे बड़ा संकेतGold silver price today: ऊंची ब्याज दरों के बीच चमका सोना, भाव ₹1.53 लाख के पारटाटा के शेयरों में बिकवाली, TCS से टाटा मोटर्स तक गिरे; किस बात से घबराया बाजार?बैंक FD पर मिल रहा 8.25% तक ब्याज; जानें 1, 3 और 5 साल के लिए कहां कितना रिटर्नलक्ष्मी मित्तल और अदार पूनावाला खरीदेंगे राजस्थान रॉयल्स, CCI ने दी मंजूरी

IND vs NZ: ‘अंडरडॉग’ के ठप्पे से परेशानी नहीं, सेमीफाइनल में दोनों टीमों के लिये बराबर मौका- kane williamson

Advertisement

भारत को बुधवार को होने वाले पहले सेमीफाइनल में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है । दोनों टीमों के बीच 2019 में हुए विश्व कप सेमीफाइनल में बाजी न्यूजीलैंड ने मारी थी ।

Last Updated- November 14, 2023 | 4:10 PM IST

IND vs NZ, Semifinal: न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (kane williamson) ने मंगलवार को स्वीकार किया कि भारत के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में ‘अंडरडॉग’ के ठप्पे से उन्हें कोई ऐतराज नहीं है । उन्होंने हार्दिक पंड्या की गैर मौजूदगी में भी बेहतरीन प्रदर्शन के लिये भारतीय टीम की तारीफ की।

भारत को बुधवार को होने वाले पहले सेमीफाइनल में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है । दोनों टीमों के बीच 2019 में हुए विश्व कप सेमीफाइनल में बाजी न्यूजीलैंड ने मारी थी । भारत ने लीग चरण में सभी नौ मैच जीते हैं ।

विलियमसन ने सेमीफाइनल से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ आप लोग अंडरडॉग लिखते हैं और यह ज्यादा बदला नहीं है । मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है । भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है ।’’ न्यूजीलैंड के कप्तान ने कहा कि सेमीफाइनल में दोनों टीमों के लिये बराबर मौका है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ भारतीय टीम सर्वश्रेष्ठ टीमों में से है और हमें भी पता है कि अपना दिन होने पर हम किसी को भी हरा सकते हैं ।’’

विलियमसन ने कहा ,‘‘ हर टीम का अलग संतुलन होता है । हार्दिक की चोट के बाद उनका संतुलन थोड़ा बिगड़ा लेकिन मैच के नतीजों पर उससे असर नहीं पड़ा । भारतीय टीम ने बखूबी सामंजस्य बिठाया । हमारी टीम भी अतीत में ऐसा कर चुकी है । उन्होंने कहा ,‘‘ भारत ने दूसरी टीमों की तुलना में अपने अहम खिलाड़ी की गैर मौजूदगी की बेहतर भरपाई की है ।’’

Advertisement
First Published - November 14, 2023 | 4:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement