facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

CSK में कोई बाहरी दखल या मालिकों का दबाव नहीं : ड्वेन ब्रावो

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स सबसे कामयाब टीम है और इसने पांच बार खिताब जीतने के अलावा सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में जगह बनाई है।

Last Updated- March 14, 2024 | 4:54 PM IST

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की अप्रतिम सफलता के पीछे सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी या खिलाड़ियों में झलकता इत्मीनान ही नहीं है बल्कि गेंदबाजी कोच ड्वेन ब्रावो का कहना है कि टीम में बाहरी दखल नहीं होना भी लगातार मिल रही कामयाबी का राज है।

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स सबसे कामयाब टीम है और इसने पांच बार खिताब जीतने के अलावा सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में जगह बनाई है। ब्रावो ने कहा ,‘‘ टीम में कोई बाहरी दखल या मालिकों की ओर से दबाव नहीं है। वे खिलाड़ियों को खुलकर खेलने देते हैं । यही इस टीम की खूबसूरती है।’’

आईपीएल से पहले टीम संयोजन के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ हमारे पास अच्छी टीम है। हम वहीं से शुरूआत करेंगे जहां पिछले सत्र में छोड़ा था । हमने युवा गेंदबाजी आक्रमण के साथ पिछली बार बेहतरीन प्रदर्शन किया।’’ यहां अविरा डायमंड्स के स्टोर लांच के मौके पर उन्होंने कहा ,‘‘ इस बार हमारे पास शार्दुल ठाकुर है जो बोनस होगा। मुस्ताफिजूर रहमान भी काफी अनुभवी है जबकि मथीषा मथिराना भी उपयोगी गेंदबाज है।’’

Advertisement
First Published - March 14, 2024 | 4:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement