facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

फैसले करने में तेजी और सटीकता के लिए ‘Smart Replay’ सिस्टम शुरू करेगा IPL

Advertisement

इस नयी सिस्टम के अंतर्गत टीवी प्रसारण निर्देशक की भूमिका गैर जरूरी हो जायेगी जो अंपायर और हॉक-आई ऑपरेटरों के बीच सूचना आदान प्रदान करने का काम करता रहा है।

Last Updated- March 19, 2024 | 9:13 PM IST
IPL 2023: GT vs RR

आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चरण में फैसलों में तेजी और सटीकता लाने के लिए ‘स्मार्ट रीप्ले’ सिस्टम शुरू की जायेगी। ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार टीवी अंपायर को ‘हॉक आई’ सिस्टम के दो ऑपरेटरों से सीधे इनपुट मिलेंगे जो उनके साथ एक ही कमरे में बैठेंगे और मैदान पर लगे आठ हाई-स्पीड कैमरों से ली गई फोटो से मदद करेंगे।

इस नयी सिस्टम के अंतर्गत टीवी प्रसारण निर्देशक की भूमिका गैर जरूरी हो जायेगी जो अंपायर और हॉक-आई ऑपरेटरों के बीच सूचना आदान प्रदान करने का काम करता रहा है। नयी सिस्टम टीवी अंपायर को पहले की तुलना में अधिक फोटो के विश्लेषण का मौका प्रदान करेगी और हॉक आई ऑपरेटरों के साथ उनकी बातचीत का सीधा प्रसारण भी करेगी ताकि दर्शकों को स्पष्ट रूप से फैसले के पीछे की प्रक्रिया समझ आ जाये।

इस सिस्टम से अंपायर को विभिन्न कोण से अधिक और स्पष्ट फोटो देखने में मदद मिलेगी जिससे वे बाउंड्री की रस्सी के पास कैच, पीछे पकड़े गये कैच, पगबाधा, स्टंपिंग पर सटीक फैसला कर पायेंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में यहां चुनिंदा अंपायरों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की।

इससे भारतीय और विदेशी अंपायरों सहित लगभग 15 अंपायर इस आईपीएल में स्मार्ट रीप्ले सिस्टम का इस्तेमाल करेंगे। ‘द हंड्रेड’ प्रतियोगिता में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इसी तरह की रेफरल सिस्टम का प्रयोग किया था।

Advertisement
First Published - March 19, 2024 | 9:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement