facebookmetapixel
Advertisement
RBI MPC August 2026: रीपो रेट स्थिर, लेकिन क्या आगे ब्याज दरों में कटौती की बन सकती है गुंजाइश? जानें क्या हैं RBI के संकेतRBI MPC 2026: RBI ने रेपो रेट क्यों नहीं बदली? फैसले के पीछे की 5 बड़ी वजहेंRBI MPC 2026: ब्याज दर स्थिर, लेकिन क्या सिस्टम में बढ़ेगी नकदी? RBI गवर्नर ने क्या कहाRBI MPC Meeting Highlights: गवर्नर संजय मल्होत्रा के 10 बड़े ऐलानRBI MPC 2026: महंगाई का अनुमान घटाया, ग्रोथ बढ़ाई… जानिए CPI और GDP पर गवर्नर ने क्या कहाRBI MPC August Meeting 2026: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, न्यूट्रल रुख कायमGold and Silver Rate today: फेड के ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना घटी; सोना उछलकर $4,200 के करीब, चांदी $60 के पारसूरज निकला तो बिजली, नहीं निकला तो नुकसान? Renewable कंपनियां इससे कैसे बच रही हैं?Stock Market Update: RBI के ऐलान के बाद बाजार में तेजी, Sensex 400 अंक उछला, Nifty 24,600 के पार; Realty Index 2% उछलाLIC OFS को संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स, आज रिटेल निवेशकों के लिए खुला ऑफर

IPL Points Table 2024: टॉप पर CSK…दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स, जानें किस नंबर पर है आपकी पसंदीदा टीम

Advertisement

IPL 2024 का पॉइंट टेबल हर मैच के साथ बदलता रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) वर्तमान में आईपीएल के पॉइंट टेबल में सबसे आगे है।

Last Updated- March 29, 2024 | 10:48 AM IST
IPL playoffs

IPL Points Table 2024: आईपीएल 2024 (IPL 2024) का एडिशन शुरू होते ही फैंस के बीच छ गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने हर दिन खेले जाने वाले रोमांचक मैचों से दर्शकों का ध्यान खींचा है।

आईपीएल 2024 का पॉइंट टेबल हर मैच के साथ बदलता रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) वर्तमान में आईपीएल के पॉइंट टेबल में सबसे आगे है। चेन्नई सुपर किंग्स के बाद राजस्थान रॉयल्स है, जिसने 28 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 12 रन से जीत दर्ज की थी।

आईपीएल 2024 पॉइंट टेबल

1. Chennai Super Kings (CSK): कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में बैक-टू-बैक जीत के बाद सीएसके वर्तमान में 4 अंकों और 1.979 के नेट रन रेट के साथ आईपीएल 2024 अंक तालिका में टॉप पर है।

अब तक सीएसके ने दो मैच खेले हैं, पहला आरसीबी के खिलाफ और दूसरा मुंबई इंडियंस के खिलाफ। अपनी प्रभावशाली शुरुआत के साथ ऋतुराज की अगुवाई वाली टीम ने नेतृत्व में बदलाव के बावजूद अपना मजबूत रूप दिखाया है।

2. Rajasthan Royals (RR): दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ गुरुवार रात को जीत के बाद टीम ने अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है। RR के 4 अंक हैं और नेट रन रेट 0.800 है। रियान पराग (Riyan Parag) की 45 गेंदों में नाबाद 84 रन की पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स पर 12 रन से जीत दर्ज की। पराग ने छह छक्के और सात चौके लगाए और राजस्थान को 185-5 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

3. Sunrisers Hyderabad (SRH): सनराइजर्स हैदराबाद के पॉइंट में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। टीम अब तीसरे नंबर पर है और उसके पास 0.675 के नेट रन रेट के साथ 2 अंक हैं।

बता दें कि SRH ने दो मैच खेले हैं। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ आखिरी मैच में टीम ने 31 रनों से जीत दर्ज की थी। 23 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपने पहले मैच में SRH 4 रन से हार गई थी।

4. Kolkata Knight Riders (KKR): केकेआर प्वाइंट टेबल में चौथे नंबर पर है। केकेआर ने टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मैच में एसआरएच को हराया और 2 महत्वपूर्ण अंक हासिल किए। कोलकाता की टीम 0.200 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

5. Punjab Kings (PBKS): शिखर धवन की अगुवाई वाली फ्रेंचाइजी आईपीएल 2024 अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। टीम ने अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स पर जीत हासिल की थी और दूसरे मैच में रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उसे हार मिली थी। पीबीकेएस ने 2 अंक बनाए हैं और उसका नेट रन रेट 0.025 है।

6. Royal Challengers Bengaluru (RCB): आईपीएल 2024 अंक तालिका में आरसीबी छठे स्थान पर है। टीम ने -0.180 के नेट रन रेट के साथ 2 अंक हासिल किए हैं। सीएसके के खिलाफ शुरुआती मैच खेलने वाली आरसीबी को ऋतुराज की अगुवाई वाली टीम ने 8 विकेट से हराया। हालांकि, टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ जोरदार वापसी करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की।

7. Gujarat Titans (GT): हाल ही में सीएसके से हार मिलने के बाद गुजरात टाइटंस वर्तमान में तालिका में सातवें स्थान पर है। शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम के पास फिलहाल 2 अंक हैं और नेट रन रेट -1.425 है।

8. Delhi Capitals (DC): ऋषभ पंत की अगुवाई वाली डीसी इस समय अंक तालिका में आठवें नंबर पर है। टीम के 0 अंक हैं और नेट रन रेट -0.528 है। डीसी ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में उसे हार मिली है। लगभग 14 महीने बाद क्रिकेट में वापसी करने वाले पंत भी मैच में कोई अच्छा स्कोर देने में नाकाम रहे हैं।

9. Mumbai Indian (MI): हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस इस बार अपना करिश्मा दिखाने में नाकाम रही है। पंड्या की खराब कप्तानी के लिए आलोचना भी हो रही है। एमआई दोनों मैच हार गया, पहला गुजरात टाइटंस के खिलाफ और दूसरा एसआरएच के खिलाफ। टीम फिलहाल बिना किसी अंक और -0.925 के नेट रन रेट के साथ नौवें स्थान पर है।

10. Lucknow Super Giants (LSG): लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) इस समय बिना किसी अंक और -1.000 के नेट रन रेट के साथ दसवें स्थान पर है। टीम ने अब तक एक मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला है और इस मैच में उसे 20 रन से हार मिली थी।

Advertisement
First Published - March 29, 2024 | 10:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement