facebookmetapixel
Advertisement
यूपी में जरूरत का आधा मिल रहा है खाद, सरकार का दावा-कोई कमी नहींEquity Funds: टूटते बाजार में भी दिखा दम, FY26 में ₹3.47 लाख करोड़ का निवेश; फ्लेक्सी-कैप पहली पसंदचीन के पड़ोस में भारत बेच रहा स्वदेशी मिसाइलें, फिलीपींस, वियतनाम समेत कई देश बने ग्राहकFund Review: ₹10,000 की SIP से बने ₹1.86 करोड़, 19 साल में HDFC Midcap Fund का AUM ₹1 लाख करोड़ के पारCult.fit IPO: फिटनेस कंपनी Cult.fit लाएगी IPO, ₹950 करोड़ जुटाने की तैयारीWhatsApp ला रहा नया Green Dot फीचर! अब बिना चैट खोले तुरंत पता चलेगा कौन है ऑनलाइनमुंबई की बारिश बनी कमाई का जरिया! भारत का पहला RainMumbai कॉन्ट्रैक्ट 30% उछला1 अगस्त से बदल जाएंगे शेयर बायबैक के नियम, निवेशकों के लिए क्या होगा असर?IMD के अनुमान के बाद एंटीक की रिपोर्ट, कमजोर मानसून से GDP 1.2% तक घट सकती हैIPO Listing Today: SME IPO का सुपर मंगलवार! 6 नई लिस्टिंग, किसी ने दोगुना कराया पैसा तो कोई हुआ फेल

IPL: लांस क्लूजनर LSG के नए सहायक कोच, जस्टिन लैंगर के साथ करेंगे काम

Advertisement

क्लूजनर LSG की दक्षिण अफ़्रीकी फ्रेंचाइजी, डरबन सुपर जायंट्स के मुख्य कोच भी हैं।

Last Updated- March 01, 2024 | 10:44 PM IST
राहुल अगर IPL में अच्छा खेलता है तो T20 वर्ल्ड कप टीम में जगह पक्की: LSG कोच लैंगर, If Rahul plays well in IPL then his place in T20 World Cup team is confirmed: LSG coach Langer

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला लांस क्लूजनर को अपना सहायक कोच नियुक्त किया। वह मुख्य कोच जस्टिन लैंगर और साथी सहायक कोच एस. श्रीराम के साथ मिलकर काम करेंगे। एलएसजी की टीम 2022 में आईपीएल से जुड़ने के बाद दोनों सत्र में प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही है।

टीम हालांकि दोनों मौकों पर एलिमिनेटर में बाहर हो गयी थी। क्लूजनर एलएसजी की दक्षिण अफ़्रीकी फ्रेंचाइजी, डरबन सुपर जायंट्स के मुख्य कोच भी हैं। इस 52 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी ने दुनिया भर में विभिन्न टीमों को कोचिंग दी है, जिसमें दिल्ली और त्रिपुरा की घरेलू टीमों के सलाहकार कोच के तौर पर काम करना भी शामिल हैं।

वह दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े रहने के अलावा मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच रह चुके है। गुयाना अमेजन वॉरियर्स को पिछले साल उनके कोच रहते कैरेबियन प्रीमियर लीग में अपना पहला खिताब जीता था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे बल्लेबाजी कोच रहने के अलावा अफगानिस्तान के मुख्य कोच रहे है।

क्लूजनर ने 1996 से 2004 के बीच दक्षिण अफ्रीका के लिए 49 टेस्ट और 171 एकदिवसीय मैच खेले। लखनऊ की टीम आईपीएल 2024 में अपना अभियान 24 मार्च को जयपुर में 2008 चैंपियन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुरू करेगी।

Advertisement
First Published - March 1, 2024 | 10:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement