facebookmetapixel
Advertisement
‘मेक इन इंडिया’ से ‘ग्लोबल बाजारों तक’: नए FDI नियमों से 1.8 करोड़ मैन्युफैक्चरिंग MSME के लिए खुलेंगे नए दरवाजें RBI ने टाटा संस को अपर लेयर एनबीएफसी की लिस्ट में बरकरार रखा, लिस्टिंग पर अभी भी बना सस्पेंसLIC Q1FY27 Results: प्रीमियम इनकम में उछाल से 23% बढ़ा मुनाफा, कमाए ₹2,37,848 करोड़Cabinet Decision: असम में हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट, ₹8,970 करोड़ की लागत वाले गुवाहाटी-तेजपुर कॉरिडोर को हरी झंडीCabinet Decision: ₹23,731 करोड़ की ‘गोबरधन’ योजना को हरी झंडी, बायोगैस उत्पादन को मिलेगा बढ़ावालखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी पर 2 साल का प्रतिबंध, 3 अधिकारी निलंबितPNB हाउसिंग फाइनेंस पर ब्रोकरेज बुलिश, Q1 नतीजों के बाद शेयर में तेजी, ब्रोकरेज ने दिया ₹1,390 तक का टारगेटRBI पॉलिसी से बॉन्ड मार्केट को मिला सहारा, Debt Funds में निवेशक कहां लगा सकते हैं दांव?AI के दौर में छोटी कंपनियां बनेंगी रोजगार का बड़ा जरिया: नंदन नीलेकणिभारत में गूगल के 15 अरब डॉलर के डेटा सेंटर प्रोजेक्ट पर मंडराया पर्यावरण का खतरा

IND vs ENG 5th Test : पांचवें टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान; KL Rahul बाहर, बुमराह की वापसी

Advertisement

IND vs ENG 5th Test: केएल राहुल (KL Rahul) अपने दाहिने क्वाड्रिसेप्स में दर्द महसूस कर रहे हैं जिसके चलते वह अपनी चोट पर एक्सपर्ट्स की राय लेने के लिए लंदन गए हैं।

Last Updated- February 29, 2024 | 5:27 PM IST
Ind vs Eng 4th test in Ranchi

Indian Team for 5th Test Match: भारत के सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) चोट के कारण धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट में नहीं खेलें सकेंगे जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम में वापसी करेंगे।

बता दें कि केएल राहुल अपने दाहिने क्वाड्रिसेप्स में दर्द महसूस कर रहे हैं जिसके चलते वह अपनी चोट पर एक्सपर्ट्स की राय लेने के लिए लंदन गए हैं।

हैदराबाद में सीरीज के शुरुआती मैच के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज अनुपलब्ध हो गए और बीसीसीआई के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में राजकोट में तीसरे टेस्ट से पहले वह 90 प्रतिशत फिट थे।

BCCI ने गुरुवार को कहा, “केएल राहुल को धर्मशाला में पांचवें और अंतिम टेस्ट से बाहर कर दिया गया है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी बारीकी से निगरानी कर रही है और आगे के प्रबंधन के लिए लंदन में एक्सपर्ट्स के साथ काम कर रही है।”

बुमराह की वापसी, धर्मशाला में टीम के साथ जुड़ेंगे

इस बीच, टीम की वर्कलोड मेनेजमेंट नीति के अनुरूप रांची में चौथे टेस्ट के लिए टीम से रिलीज किए गए बुमराह 7 मार्च से शुरू होने वाले अंतिम टेस्ट के लिए धर्मशाला में टीम के साथ जुड़ेंगे। रांची में चौथे टेस्ट में जीत के बाद भारतीय टीम ने पहले ही 3-1 की अजेय बढ़त ले ली है।

अंतिम टेस्ट में राहुल की अनुपस्थिति का मतलब है कि रजत पाटीदार टीम में बने रहेंगे, लेकिन उन्होंने छह पारियों में केवल 63 रन ही बनाये है जिसके चलते मध्य प्रदेश के बल्लेबाज का अंतिम टेस्ट में खेलना थोड़ा सा मुश्किल है।

अंतिम टेस्ट के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है;

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रित बुमरा (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (डब्ल्यूके), केएस भरत (डब्ल्यूके), देवदत्त पडिक्कल, आर अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव , मो. सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।

Advertisement
First Published - February 29, 2024 | 5:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement