facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

गेंदबाजी एक्शन को देखते हुए बुमराह को सत्र के बीच आराम की जरूरत, वर्ना वह चोटिल होता रहेगा: मैकग्रा

Advertisement

बुमराह मार्च 2023 में पीठ की ‘स्ट्रेस फ्रेक्चर’ की सर्जरी कराने के बाद लंबे समय तक खेल से दूर रहे और सितंबर 2022 से पहले भी वह खेल से दूर ही थे।

Last Updated- March 19, 2024 | 11:22 PM IST
Jasprit Bumrah

आस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने मंगलवार को चेताया कि जसप्रीत बुमराह को सत्र में ब्रेक की जरूरत है क्योंकि उनका गेंदबाजी एक्शन ऐसा है कि इस तेज गेंदबाज को और अधिक चोटें लग सकती हैं। बुमराह मार्च 2023 में पीठ की ‘स्ट्रेस फ्रेक्चर’ की सर्जरी कराने के बाद लंबे समय तक खेल से दूर रहे और सितंबर 2022 से पहले भी वह खेल से दूर ही थे।

इस दौरान वह आस्ट्रेलिया में 2022 टी20 विश्व कप और आईपीएल 2023 में भी नहीं खेल पाये थे। पिछले साल अगस्त में वापसी करने वाले बुमराह ने आयरलैंड के तीन मैच के टी20 अंतरराष्ट्रीय दौरे पर भारतीय टीम की अगुआई की और 50 ओवर के विश्व कप में 20 विकेट झटके।

मैकग्रा ने कहा कि उनका गेंदबाजी एक्शन जिस तरह का है, उसे और उनके कार्यभार को देखते हुए बुमराह को बीच में आराम की जरूरत है क्योंकि उनकी गेंदबाजी एक्शन में काफी प्रयास की जरूरत होती है। मैकग्रा ने यहां एमआरएफ पेस फाउंडेशन में मीडिया से कहा, ‘‘बुमराह जैसे गेंदबाज को सत्र के बीच में आराम की जरूरत है क्योंकि वह प्रत्येक गेंद में काफी प्रयास करता है।”

“उसे ब्रेक की जरूरत है। अगर वह खेलता रहा तो उसके गेंदबाजी एक्शन से उस पर जो दबाव बनता है, उसे देखते हुए उसका चोटिल होना लाजमी है जो वो पहले भी होता रहा है। ’’

Advertisement
First Published - March 19, 2024 | 11:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement