facebookmetapixel
Advertisement
किसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाई

Zee एंटरटेनमेंट ने संगठन में किए फेरबदल, पुनीत गोयनका को मिली ये जिम्मेदारी

Advertisement

ZEE ने अप्रैल की शुरुआत में अपने 15% कर्मचारियों की छंटनी की प्रक्रिया शुरू की थी। इस दौरान खुद पुनीत गोयनका के पारिश्रमिक में भी 20 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की गई।

Last Updated- April 17, 2024 | 10:23 PM IST
Zee एंटरटेनमेंट ने संगठन में किए फेरबदल, पुनीत गोयनका को मिली ये जिम्मेदारी , ZEEL announces streamlined structure, Goenka to oversee critical verticals

मीडिया कंपनी ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने बुधवार को एक सुव्यवस्थित संगठनात्मक संरचना की घोषणा की जिसमें प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्य अधिकारी पुनीत गोयनका को घरेलू प्रसारण समेत महत्वपूर्ण कार्यक्षेत्रों का सीधा प्रभार सौंपा गया है।

कंपनी के निदेशक मंडल से अनुमोदित नए संगठनात्मक ढांचे के अनुरूप जी एंटरटेनमेंट का संचालन चार प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों – प्रसारण, डिजिटल, फिल्म एवं संगीत के रूप में किया जाएगा। ज़ी एंटरटेनमेंट ने अप्रैल की शुरुआत में अपने 15 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की प्रक्रिया शुरू की थी। इस दौरान खुद पुनीत गोयनका के पारिश्रमिक में भी 20 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की गई।

पुनर्गठन के तहत पुनीत गोयनका के भाई अमित गोयनका को अंतरराष्ट्रीय प्रसारण, उद्यम प्रौद्योगिकी, प्रसारण संचालन एवं इंजीनियरिंग खंड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। फिलहाल डिजिटल व्यवसाय के प्रमुख अमित गोयनका के पास फिल्मों सहित मूल सामग्री का सीधा प्रभार भी होगा।

घरेलू प्रसारण व्यवसाय खंड में जी चैनलों के दक्षिण समूह का नेतृत्व कर रहे सिजू प्रभाकरन को पश्चिमी समूह की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। इसी तरह, चैनलों के पूर्वी समूह के प्रमुख सम्राट घोष उत्तरी और प्रीमियम समूह की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे। कंपनी ने रुचिर तिवारी पहले की तरह हिंदी फिल्म खंड की कमान संभालते रहेंगे जबकि विष्णु शंकर ‘एंड टीवी’ और फ्री-टू-एयर चैनल खंड का नेतृत्व करना जारी रखेंगे।

Advertisement
First Published - April 17, 2024 | 10:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement