facebookmetapixel
Advertisement
एनसीआर में वायु प्रदूषण पर सख्ती: इतनी इंडस्ट्री और DG पर जड़ेगा ताला!मानसून की बेरुखी से खेती पर संकट! धान से लेकर सोयाबीन,अरहर,बाजरा के रकबा में बड़ी गिरावटमाइक्रोसॉफ्ट में होगी बड़ी छंटनी! 4,800 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, AI का बढ़ता खर्च बना बड़ी वजहराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फेरबदल: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, जानें किसको मिली जिम्मेदारी?UPI AutoPay Alert: 1 रुपये का ‘फ्री ट्रायल’ कैसे खाली कर रहा है आपका बैंक खाता? जानिए पूरा खेलNSE IPO का खत्म हुआ इंतजार! सितंबर में शेयर बाजार में आ सकता है ₹30,000 करोड़ का मेगा इश्यूदलाल स्ट्रीट पर 7 जुलाई को बनेगा रिकॉर्ड, एक दिन में सबसे ज्यादा 6 SME IPO की होगी लिस्टिंगभारत में नहीं आएगा व्हाट्सऐप का नया ‘यूजरनेम फीचर’? सरकार की आपत्ति के बाद Meta बैकफुट पर!E20 पेट्रोल से क्या 30% घट जाता है गाड़ी का माइलेज व खराब होता है इंजन? सरकार ने दिया हर सवाल का जवाबअब और रुलाएगा प्याज! एक महीने में 40% महंगा, जानें कितने और बढ़ सकते हैं दाम

1,182 करोड़ रु. का ऑर्डर मिला विप्रो को

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:04 PM IST

विप्रो इन्फोटेक ने टीसीएस और इन्फोसिस को पछाड़ते हुए इम्प्लॉयज स्टेट इंश्योरेंस कारपोरेशन (ईएसआईसी) से आईटी आउटसोर्सिंग का 1,182 करोड़ रुपये का ठेका हासिल किया है।
विप्रो के मुताबिक, उसे श्रम और रोजगार मंत्रालय की ओर से यह ठेका मिला है। विप्रो ईएसआईसी के प्रोजेक्ट पंचदीप के तहत कर्मचारियों को हेल्थकेयर संबंधित सुविधाएं मुहैया कराएगी। पंजीकरण, प्रीमियम और नगद के भुगतान जैसी सुविधा ऑनलाइन मुहैया कराना प्रमुख काम होंगे।
उल्लेखनीय है कि ईएसआईसी ने बनाओ, चलाओ और हस्तांतरित करो (बीओओटी) मॉडल के तहत नवंबर 2008 में निविदाएं आमंत्रित की थी। इसमें विप्रो सहित तीन कंपनियों ने रुचि दिखाई थी।
विप्रो इन्फोटेक के भारत और पश्चिम एशिया प्रमुख और कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद शंकरन ने बताया कि विप्रो को सरकार से 1,182 करोड़ रुपये का ई-गवर्नेंस का यह ठेका मिला है। मालूम हो कि ईएसआईसी एक वैधानिक निगम है, जो केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत आता है।
इसके लिए दो बार निविदा मंगाई गई थी। ऐसा करने पर टीसीएस ने निविदा प्रक्रिया की आलोचना की थी। क्योंकि पहली बार टीसीएस की बोली सबसे कम थी। लेकिन फरवरी में मंगाई गई दूसरी निविदा में विप्रो की बोली सबसे कम पाई गई।
इस प्रोजेक्ट के पांच हिस्से हैं-पहचान, मिलाप, पाशन, धनवंतरी और प्रगति। इसके तहत देश में एक करोड़ से अधिक ग्राहकों की पहचान की जानी है और उनके परिवारजनों को इस योजना के तहत लाना है। ईएसआईसी के सभी केंद्रों को जोड़ना, डाटासेंटर और डिजास्टर रिकवरी सुविधा मुहैया कराना, अस्पताल सूचना प्रबंधन, ईआरपी और देखरेख करना प्रमुख दायित्व होंगे।
अच्छा मौका
इम्प्लॉयज स्टेट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन के लिए श्रम मंत्रालय से मिला है यह ठेका
प्रोजेक्ट पंचदीप के तहत कर्मचारियों को हेल्थकेयर से जुड़ी हुई सेवाएं देगी विप्रो

Advertisement
First Published - March 14, 2009 | 1:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement