facebookmetapixel
Advertisement
टियर-2 शहर बने रियल एस्टेट का नया ग्रोथ इंजन, डेवलपर्स का बढ़ा निवेशभारत बनेगा GCC की ग्लोबल राजधानी! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रखा 2030 तक 5,000 सेंटर का लक्ष्यOil Shock से अब कम डरेगा भारत! 1991 के मुकाबले 30% ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट हुई अर्थव्यवस्थाGoogle vs Hindware: कीवर्ड बिडिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा गूगल, सिंगल बेंच के फैसले को दी चुनौतीTCS Q1 Results: AI कारोबार ने बढ़ाई रफ्तार, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे; मुनाफा 4.6% बढ़कर ₹13,349 करोड़ पहुंचाSME IPO होंगे सस्ते? सेबी ला रहा बड़ा सुधार, डीलिस्टिंग से लेकर लिस्टिंग लागत तक बदल सकते हैं नियमतेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की चाल! कोटक एएमसी के एमडी नीलेश शाह बोले- रिटर्न की उम्मीदें रखें सीमितNSE Co-location Case: चित्रा रामकृष्ण को हाई कोर्ट से झटका, भ्रष्टाचार मामले में याचिका खारिजQ1 Preview: वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अव्वल रहेंगी एनर्जी और टेलीकॉम कंपनियां ब्लूमबर्ग ने शुरू की भारत के सरकारी बॉन्ड की ई-ट्रेडिंग, FPI को मिलेगी बड़ी सुविधा

अगस्त में ही लॉन्च हो सकता है विंडोज 7

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:21 AM IST

माइक्रोसॉफ्ट का अब तक का सबसे अहम प्रोडक्ट पांच महीने पहले ही बाजार में आ सकता है।
सूत्रों के मुताबिक विंडोज 7 के बीटा वर्जनों की जबरदस्त कामयाबी के बाद सॉफ्टवेयर सेक्टर की यह दिग्गज कंपनी अगस्त से ही अपने इस नए-नवेले ऑपरेटिंग सिस्टम की शिपिंग शुरू कर देगी।
एक सूत्र का कहना है कि, ‘हमने अभी विंडोज 7 के बीटा-2 वर्जनों को बाजार में उतारा है। इसे हम अगस्त तक जारी रखेंगे। माइक्रोसॉफ्ट अक्सर अपने उत्पादों को अगल-अलग बाजारों में बीटा वर्जन के लाइसेंस के पूरा होने के एक-आध महीने पहले भेजना शुरू करता है।
हालांकि, इस ऑपरेटिंग सिस्टम के रिलीज कैंडिडेट को अब किसी भी वक्त लॉन्च किया जा सकता है। वैसे, रेडमॉन्ड से मिल रहे संकेतों की मानें तो यह सिस्टम अगस्त में ही लॉन्च हो सकता है।’
आधिकारिक रूप से माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 7 को लॉन्च करने के लिए अगले साल जनवरी को तय किया है। माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के प्रवक्ता ने इस खबर का न तो खंडन किया, और न ही इसकी पुष्टि की।

Advertisement
First Published - April 28, 2009 | 2:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement