facebookmetapixel
Advertisement
Fund Review: ₹10,000 की SIP से बने ₹1.86 करोड़, 19 साल में HDFC Midcap Fund का AUM ₹1 लाख करोड़ के पारCult.fit IPO: फिटनेस कंपनी Cult.fit लाएगी IPO, ₹950 करोड़ जुटाने की तैयारीWhatsApp ला रहा नया Green Dot फीचर! अब बिना चैट खोले तुरंत पता चलेगा कौन है ऑनलाइनमुंबई की बारिश बनी कमाई का जरिया! भारत का पहला RainMumbai कॉन्ट्रैक्ट 30% उछला1 अगस्त से बदल जाएंगे शेयर बायबैक के नियम, निवेशकों के लिए क्या होगा असर?IMD के अनुमान के बाद एंटीक की रिपोर्ट, कमजोर मानसून से GDP 1.2% तक घट सकती हैIPO Listing Today: SME IPO का सुपर मंगलवार! 6 नई लिस्टिंग, किसी ने दोगुना कराया पैसा तो कोई हुआ फेलब्रह्मोस, UPI, IIM और सबांग पोर्ट… भारत-इंडोनेशिया के बीच हुए कई अहम समझौतेTeja Engineering IPO Listing: 90% प्रीमियम पर हुई एंट्री, फिर लगा अपर सर्किट! इश्यू ने पहले ही दिन निवेशकों को किया मालामालटाटा ग्रुप के इस शेयर में मचा हड़कंप! Q1 अपडेट के बाद 11% तक टूटा Trent, निवेशकों को बड़ा झटका

बाद में ही दिखेगा ‘जलवा’

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:49 PM IST

नैनो के लिए पलक पांवड़े बिछाने वालों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा, जब यह कार बाजार में पेश हो जाएगी।
टाटा मोटर्स की इस पेशकश ने अपनी घोषणा से अब तक सुर्खियां चुराने का काम भी बखूबी किया है। मंदी की मार से परेशान ऑटो उद्योग पर नैनो के आने से क्या फर्क पड़ेगा, बिजनेस स्टैंडर्ड की साप्ताहिक प्रस्तुति व्यापार गोष्ठी में इस बार का विषय भी इससे ही जुड़ा हुआ था।
‘नैनो के आने से सुधरेगी ऑटो बाजार की सूरत’ विषय पर पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विशेषज्ञों ने भी अपनी बात रखी। गोष्ठी में कई मर्तबा एक मुद्दे पर आमराय सी बन जाती है, लेकिन इस बार जिरह हुई। एक तबके का मानना है कि नैनो के आने से न केवल ऑटो बाजार की तकदीर बदलेगी बल्कि उसके लिए आपूर्ति करने वाली कंपनियों की सेहत भी सुधरेगी।
नैनो के आने से सस्ती कार खरीदने वाले उन लोगों का सपना साकार होगा जिनका बजट बहुत ज्यादा नहीं होता। दूसरे तबके का मानना है कि नैनो को लेकर शुरू में तो उत्सुकता बनी रहेगी। लेकिन इससे ऑटो बाजार का भला होने की उम्मीदें पालना बेमानी होगा। इनका मानना है कि महंगी कारों और बाइकों के शौकीन लोग अपनी पसंद के हिसाब से ही खरीदारी करना जारी रखेंगे।

Advertisement
First Published - March 23, 2009 | 12:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement