facebookmetapixel
Advertisement
57 अरब डॉलर निकालने के बाद बदला FIIs का रुख, क्या अब भारतीय बाजार पकड़ेगा रफ्तार?CWG 2026 के सितारों से मिले PM मोदी, मेडल जीतने वालों की जमकर तारीफ, बोले- आपकी जीत युवाओं को खेलों से जोड़ेगीSBI के गोल्ड लोन में करीब 100% उछाल, क्या यही बन रहा नया ग्रोथ इंजन? 4 ब्रोकरेज बुलिश, जानिए टारगेटDLF ने गुरुग्राम में बेचा 271 करोड़ का पेंटहाउस, रियल एस्टेट में नया रिकॉर्डGold silver price today: अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों से सोना चढ़ा, चांदी भी ₹2033 उछलीCoding Agents का बढ़ता जलवा, क्या अब इंजीनियरों की जरूरत होगी खत्म? Datadog CTO ने बताया AI का असली असरमॉनसून कमजोर पड़ा तो कौन चुकाएगा कर्ज? NBFC के लिए बढ़ा बड़ा जोखिमसरकारी बैंक जुटाएंगे 30 अरब डॉलर! SBI अकेले करेगा 10 अरब डॉलर का इंतजामMSME को अब पैसे के लिए नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार? नया कानून बदलेगा नियमसहकारी समितियों के लिए बदलेंगे नियम! NCDC को मिल सकती हैं नई ताकतें

2022 की पहली तिमाही में दर्ज करेंगे वृद्धि

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 7:56 AM IST

बीएस बातचीत

लॉकडाउन के महीनों में तगड़ा झटका सहने के बाद टाइटन कंपनी की घड़ी एवं वियरेबल्स इकाई ने तीसरी तिमाही में 88 फीसदी सुधार के साथ अपनी वापसी की है। टाइटन कंपनी की घड़ी एवं वियरेबल्स इकाई की सीईओ सुपर्णा मित्रा ने समरीन अहमद से बातचीत में कहा कि इस श्रेणी में मार्च तिमाही तक 100 फीसदी सुधार होने की संभावना है। पेश हैं मुख्य अंश:
टाइटन की आभूषण इकाई पहले ही वृद्धि की राह पर लौट चुकी है। घड़ी श्रेणी में वृद्धि कब दिखेगी?
हम मार्च तिमाही में 100 फीसदी सुधार का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं और उसके बाद चित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में वृद्धि की राह पर लौटेंगे। कोविड ने हमें विनिर्माण, आपूर्ति शृंखला, विपणन और खुदरा सहित विभिन्न प्रक्रियाओं पर गौर करने के लिए समय दिया जो कंपनी में पिछले 30 वर्षों से एक ही तरह से चल रही थीं। हमें अपनी मौजूदा ताकत का एहसास हो गया है और यह समय हमें ओमनीचैनल जैसी नई ताकत हासिल करने में मदद की है। कोविड वैश्विक महामारी के कारण बहुत से लोग उत्पादों की ऑनलाइन सर्च कर रहे थे और उस ट्रैफिक को उन दुकानों के लिए निर्देशित किया गया था जिनके लिए अब हमारे पास एक समर्पित टीम है। हमारे रिटेल स्टोर में तमाम ऐसे उत्पाद हैं जो ऑफलाइन उपलब्ध नहीं हैं लेकिन उन्हें ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। फिलहाल हमारी लगभग 5 फीसदी बिक्री ओमनीचैनल के जरिये हो रही है। यह हाइब्रिड मॉडल टाइटन घड़ी इकाई का भी भविष्य बनने जा रहा है।

क्या आप घाटे वाले बिक्री चैनल से बाहर निकलने की योजना बना रही हैं?
दूसरी और तीसरी तिमाही के दौरान अधिकतर मॉल बंद थे। इसलिए बड़े फॉर्मेट वाले स्टोरों में अधिक आकर्षण नहीं दिखा लेकिन जनवरी से उसमें सुधार दिखने लगा था। हमने पिछले साल घड़ी कारोबार में लगभग 20 स्टोर बंद कर दिए क्योंकि वे व्यवहार्य नहीं रह गए थे। हम इस साल 50 से 60 स्टोर खोलने की योजना बना रहे हैं।

टाइटन के लिए स्मार्ट वियरेबल्स श्रेणी कितनी महत्त्वपूर्ण है?
स्मार्ट का मतलब तकनीक और उपभोक्ताओं की मांग से है। हम उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए तकनीक का उपयोग किस प्रकार करते हैं, वही हमें खास बनाता है। कोविड का दौर एक ऐसा वर्ष रहा है जब स्मार्टवॉच श्रेणी ने अच्छा प्रदर्शन किया और कुछ नवोन्मेषी उत्पादों पर तेजी से काम हुआ। इस दौरान हमने कॉन्टैक्टलेस पेमेंट वॉच, टाइटन पे और स्मार्ट फिटनेस गियर, ट्रैक्यू आदि को बाजार में उतारा। हम कई अन्य उत्पादों को लॉन्च करने के लिए काम कर रहे हैं और वित्त वर्ष 2022 में 8 स्मार्ट वियरेबल्स को उतारने की योजना है। इसके अलावा हम इन स्मार्टवॉच के लिए इन-हाउस ऐप भी डिजाइन कर रहे हैं। फिलहाल घड़ी कारोबार का लगभग 5 फीसदी राजस्व स्मार्टवियर से हासिल होता है। हमें उम्मीद करते हैं कि अगले कुछ वर्षों में यह आंकड़ा बढ़कर 10 से 15 फीसदी हो जाएगा। हम अगले 2 से 3 वर्षों में इस श्रेणी में सालाना आधार पर 100 फीसदी वृद्धि देख रहे हैं।

क्या आप किसी स्टार्ट-अप के अधिग्रहण की योजना बना रही हैं?
हम पिछले साल हैदराबाद की कंपनी हग इनोवेशंस को हासिल किया था। हम इस क्षेत्र में नवोन्मेषी प्रौद्योगिकी के लिए विभिन्न  स्टार्ट-अप के साथ सहयोग करना जारी रखेंगे।

क्या टाइटन किसी नई श्रेणी में उतरने की तैयारी कर रही है?
हम छोटे-मोटे कारोबार जैसे सुगंध, परिधान एवं ऐक्सेसरीज बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। फिलहाल किसी नई श्रेणी का आकलन नहीं किया जा रहा है।

Advertisement
First Published - February 22, 2021 | 11:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement