facebookmetapixel
Advertisement
1991 के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के 35 साल पूरे, क्या बदला और आगे की क्या बदलने की जरूरत हैसहकारी मॉडल और एग्रीवोल्टेइक्स से बदलेगी खेती, किसानों की आय बढ़ाने यही है नया फॉर्मूलाEditorial: ऑफलाइन पेमेंट के लिए बेहतर साइबर सुरक्षा और मजबूत नियमों की दरकारCryptocurrency से हुई कमाई? ITR Filing से पहले समझ लें टैक्स के नियम!Share Market: सेंसेक्स 331 अंक टूटा, निफ्टी 23,767 पर बंद! अब क्या करें निवेशक?National Testing Agency के 47 अफसरों को सरकार ने किया बर्खास्त, कुछ अधिकारियों पर होगी क्रिमिनल कार्रवाईBank of India Q1 Results: मुनाफा ₹3,068 करोड़ पर पहुंचा, NII में 12.61% की बड़ी बढ़ोतरीTata Consumer Q1 Results: Q1 में मुनाफा 29% बढ़कर ₹427 करोड़ हुआ, रेवेन्यू भी 12% उछलाUTI म्यूचुअल फंड ने WhatsApp पर शुरू की निवेश और पेमेंट की सुविधा, ऐप बदले बिना पूरा होगा निवेशक्या सिर्फ PF के भरोसे सुरक्षित रहेगा आपका रिटायरमेंट? एक्सपर्ट्स ने समझें निवेश का सही फॉर्मूला

वैश्विक बाजार में जाएगी व्हाइटहैट

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:25 AM IST

बच्चों को ऑनलाइन माध्यम से कोडिंग सिखाने वाली कंपनी व्हाइटहैट जूनियर तेजी से देश की सीमा लांघ रही है। कंपनी अगले महीने ब्रिटेन, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और सिंगापुर में भी अपने पाठ्यक्रम शुरू करेगी। हाल ही में ऑनलाइन लर्निंग ऐप बैजूस ने करीब 30 करोड़ डॉलर में इस कंपनी का अधिग्रहण किया है। कंपनी नवंबर में दूसरी बार छलांग लगाएगी और जापान, ब्राजील तथा इंडोनेशिया में भी पढ़ाना शुरू कर देगी। उन देशों में पाठ्यक्रम वहां की भाषाओं में ही होंगे। अमेरिका में कंपनी के पाठ्यक्रम पहले से ही चल रहे हैं।
व्हाइटहैट जूनियर नवंबर में एक नया कारोबार भी शुरू करने वाली है और कम से कम कोडिंग की तरह ही इसमें भी सफलता पाने की उम्मीद कर रही है। व्हाइटहैट जूनियर के संस्थापक एवं प्रवर्तक करण बजाज ने बताया, ‘दुनिया में बच्चों को जिस तरह हम कोडिंग के माध्यम से पढ़ाई करा रहे हैं, वैसी पहल अब तक किसी ने नहीं की है। अगस्त में हमारा अनुमानित राजस्व 24 करोड़ डॉलर था और पिछले एक महीने के दौरान कंपनी 92 प्रतिशत चक्रवृद्धि दर से आगे बढ़ी है। इस प्रदर्शन को देखते हुए हमें दूसरे देशों में भी इस प्रारूप के लिए अच्छी खासी संभावनाएं दिख रही हैं। पहले चरण में पांच देशों में अंग्रेजी में बच्चों को कोडिंग सिखाई जाएगी और दूसरे चरण में तीन अन्य देशों में वहीं की स्थानीय भाषाओं में कार्यक्रम की पेशकश की जाएगी।’
बजाज का कंपनी पर 50 प्रतिशत से अधिक नियंत्रण था और वह अगले कुछ वर्षों तक इसका परिचालन करते रहेंगे। बजाज का कहना है कि कंपनी भारत के बाहर पढ़ाने का काम अपने 6,000 शिक्षकों की मदद से कराएगी। उन्होंने बताया कि कंपनी रोजाना 150 नए शिक्षकों की भर्ती कर रही है।
नवंबर में व्हाइटहैट जूनियर गणित का पाठ्यक्रम भी शुरू करेगी। बजाज का कहना है कि उनकी कंपनी सामान्य तरीके से नहीं बल्कि अलग तरीके से गणित पढ़ाएगी, जिससे बच्चों के मन से गणित का डर निकल जाएगा। व्हाइटहैट जूनियर शुरू करने से पहले बजाज भारत में डिस्कवरी की कमान संभाल रहे थे। उन्होंने भारत में डिस्कवरी का हिंदी मनोरंजन चैनल शुरू करने का प्रयास किया था, लेकिन स्टार, जी और कलर्स जैसे स्थापित चैनलों से कड़ी टक्कर मिलने के कारण बात नहीं बन पाई। बजाज ने कहा कि जब उन्होंने व्हाइटहैट जूनियर की शुरुआत की थी तो उस समय इसका मूल्यांकन 60 लाख डॉलर था।

Advertisement
First Published - August 16, 2020 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement