facebookmetapixel
Advertisement
जुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफकमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता, दिल्ली-कोलकाता में घटे दाम; होटल-रेस्तरां को बड़ी राहतब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंता

UAE में हमारी कोई संपत्ति नहीं, कोई कुर्की नहीं: Honasa

Advertisement

Honasa ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, “... कंपनी की परिसंपत्तियों की कुर्की नहीं की जाएगी, क्योंकि कंपनी की कोई भी परिसंपत्ति यूएई में स्थित नहीं है।”

Last Updated- October 05, 2024 | 4:31 PM IST
Honasa
Representative Image

मामाअर्थ ब्रांड की मूल कंपनी होनासा कंज्यूमर लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में उसकी कोई संपत्ति कुर्क नहीं की जाएगी, क्योंकि वहां उसकी कोई संपत्ति नहीं है। हालांकि, दुबई की एक अदालत ने वितरण अधिकार समाप्त करने के मुद्दे पर आरएसएम जनरल ट्रेडिंग एलएलसी के साथ चल रहे मुकदमे में ऐसी कार्रवाई का आदेश दिया है।

कंपनी डर्मा और एक्वालॉजिका ब्रांड की भी मालिक है। कंपनी ने शुक्रवार को कहा था कि दुबई की एक अदालत ने यूएई में उसकी संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया है, लेकिन होनासा कंज्यूमर जनरल ट्रेडिंग एलएलसी का व्यापार लाइसेंस रद्द करने से इनकार कर दिया है।

कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, “… कंपनी की परिसंपत्तियों की कुर्की नहीं की जाएगी, क्योंकि कंपनी की कोई भी परिसंपत्ति यूएई में स्थित नहीं है।”

इसमें कहा गया है कि होनासा कंज्यूमर लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी होनासा कंज्यूमर जनरल ट्रेडिंग एलएलसी को इस आदेश से छूट दी गई है।

आरएसएम जनरल ट्रेडिंग एलएलसी (आरएसएम) और होनासा कंज्यूमर लिमिटेड (होनासा) ने छह जून, 2024 को यूएई के दुबई में कोर्ट ऑफ मेरिट्स द्वारा पारित एहतियाती कुर्की आदेश के खिलाफ शिकायत बयान दायर किए थे। दुबई की अदालत ने आरएसएम और होनासा द्वारा दायर दोनों अपीलों को खारिज कर दिया।

Advertisement
First Published - October 5, 2024 | 4:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement