facebookmetapixel
Advertisement
Fund Review: ₹10,000 की SIP से बने ₹1.86 करोड़, 19 साल में HDFC Midcap Fund का AUM ₹1 लाख करोड़ के पारCult.fit IPO: फिटनेस कंपनी Cult.fit लाएगी IPO, ₹950 करोड़ जुटाने की तैयारीWhatsApp ला रहा नया Green Dot फीचर! अब बिना चैट खोले तुरंत पता चलेगा कौन है ऑनलाइनमुंबई की बारिश बनी कमाई का जरिया! भारत का पहला RainMumbai कॉन्ट्रैक्ट 30% उछला1 अगस्त से बदल जाएंगे शेयर बायबैक के नियम, निवेशकों के लिए क्या होगा असर?IMD के अनुमान के बाद एंटीक की रिपोर्ट, कमजोर मानसून से GDP 1.2% तक घट सकती हैIPO Listing Today: SME IPO का सुपर मंगलवार! 6 नई लिस्टिंग, किसी ने दोगुना कराया पैसा तो कोई हुआ फेलब्रह्मोस, UPI, IIM और सबांग पोर्ट… भारत-इंडोनेशिया के बीच हुए कई अहम समझौतेTeja Engineering IPO Listing: 90% प्रीमियम पर हुई एंट्री, फिर लगा अपर सर्किट! इश्यू ने पहले ही दिन निवेशकों को किया मालामालटाटा ग्रुप के इस शेयर में मचा हड़कंप! Q1 अपडेट के बाद 11% तक टूटा Trent, निवेशकों को बड़ा झटका

वॉल्ट डिज्नी बढ़ाएगी यूटीवीआई में हिस्सेदारी

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 9:52 PM IST

भारतीय मीडिया उद्योग में विदेशी निवेश का रास्ता सरकार द्वारा साफ करने के बाद यूटीवी सॉफ्टवेयर कम्युनिकेशन लिमिटेड (यूटीवी) अब बिजनेस चैनल यूटीवीआई में अपनी हिस्सेदारी 20 फीसदी से बढ़ाकर 49 फीसदी करने पर विचार कर रही है।
यूटीवी में ज्यादातर हिस्सेदारी अमेरिकी कंपनी वाल्ट डिज्नी की है। इस बाबत प्रत्यक्ष और परोक्ष विदेशी निवेश से जुड़े दिशा निर्देशों के मूल्यांकन के लिए यूटीवी बोर्ड ने शुक्रवार को एक बैठक की।
बैठक में यह कहा गया कि यूटीवी बिजनेस चैनल यूटीवीआई में 49 फीसदी हिस्सेदारी करेगी, ताकि इसका नियंत्रण हाथ में लिया जा सके। बोर्ड ने इस बात को स्वीकारा कि बिजनेस न्यूज चैनल की 51 फीसदी हिस्सेदारी रॉनी स्क्रूवाला और उनके सहयोगी और चैनल के संस्थापकों के पास रहेगी।
अगर यह करार होता है, तो भारत में यह पहला मौका होगा, जब कोई विदेशी स्वामित्व वाली कंपनी न्यूज और करेंट अफेयर्स चैनल में अपनी हिस्सेदारी 49 फीसदी करेगी। सरकार के हालिया निर्देश से पहले अगर प्रेस नोट 1, 2006 की बात करें, तो न्यूज चैनलों और करेंट अफेयर्स चैनलों में विदेशी निवेश की अधिकतम सीमा 26 फीसदी रखी गई थी।
इसके बाद सरकार ने विदेशी निवेश के मद्देनजर प्रेस नोट 2, 3 और 4 जारी किया और इनमें कहा गया कि अगर किसी कंपनी में भारत के नागरिक का नियंत्रण 50 फीसदी से अधिक होगा, तो उस कंपनी को भारतीय समझा जाएगा।
इस लिहाज से यूटीवी में वाल्ट डिज्नी की हिस्सेदारी 59.9 फीसदी है और इसका नियंत्रण यूटीवीआई पर भी है, तो इसमें किया गया निवेश विदेशी निवेश की श्रेणी में आएगा। लेकिन स्क्रूवाला के पास अभी कंपनी के 80 फीसदी शेयर हैं, और करार होने के बाद भी उनके पास 51 फीसदी शेयर होंगे, इस स्थिति में यह कंपनी भारतीय ही रहेगी। इस पर कोई भी अंतिम निर्णय यूटीवीआई के मूल्यांकन के बाद ही लिया जाएगा।

Advertisement
First Published - March 28, 2009 | 5:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement