facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

वधावन ने की 43,000 करोड़ रुपये की पेशकश

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 10:26 PM IST

संकटग्रस्त ऋणदाता डीएचएफएल के जेल में बंद प्रवर्तक कपिल वधावन ने कंपनी पर ऋणदाताओं के बकाये का पुनर्भुगतान करने के लिए अपनी निजी और पारिवारिक परिसंपत्ति की पेशकश की है। उनका दावा है कि इसका मूल्य 43,000 करोड़ रुपये है। वधावन ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा नियुक्त प्रशासक आर सुब्रमण्यकुमार को 17 अक्टूबर को लिखा था कि उनका यह प्रस्ताव उन परिसंपत्तियों के लिए अधिकतम मूल्य सुनिश्चित करेगा जिन्हें ऋण चुकाने के लिए रोक रखा है। फिलहाल न्यायिक हिरासत में चल रहे वधावन ने डीएचएफएल का उचित और पूर्ण समाधान करने तथा परिसंपत्तियों का अधिकतम मूल्य प्राप्त करने के लिए उन विभिन्न परियोजनाओं के अधिकार, स्वामित्व और ब्याज के हस्तांतरण का प्रस्ताव रखा है जो उनके परिवार की अचल परिसंपत्ति के पोर्टफोलियो का हिस्सा हैं।
17 अक्टूबर वाले इस पत्र में कहा गया है कि जुहू गली परियोजना और इरला परियोजना सहित इन परियोजनाओं का मूल्यांकन 43,879 करोड़ रुपये है जो बाजार मूल्य से 15 प्रतिशत कम दर पर है।
वधावन ने कहा है कि सितंबर 2018 में आईएल ऐंड एफएस संकट के बाद न केवल डीएचएफएल, बल्कि सभी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों  को बड़े वित्तीय संकट का सामना करना पड़ा है और कंपनी ने विभिन्न कदम उठाए हैं तथा डीएचएफएल की आधार हाउसिंग फाइनैंस, अवांसे, फाइनैंशियल, डीएचएफएल प्रामेरिका एसेट मैनेजर्स और डीएचएफलएल प्रामेरिका ट्रस्टी लिमिटेड जैसी परिसंपत्तियों से पैसा जुटाते हुए 44,000 करोड़ रुपये की देनदारियों का पुनर्भुगतान कर दिया है। 7 जून, 2019 को भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रुडेंशियल फ्रेमवर्क पर एक परिपत्र जारी किया था। यह परिपत्र डीएचएफएल के आर्थिक संकट के समाधान और उसके ऋण पुनर्गठन की प्रक्रिया और दबावग्रस्त परिसंपत्तियों के संबंध में था।

Advertisement
First Published - October 19, 2020 | 11:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement