facebookmetapixel
Advertisement
1991 के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के 35 साल पूरे, क्या बदला और आगे की क्या बदलने की जरूरत हैसहकारी मॉडल और एग्रीवोल्टेइक्स से बदलेगी खेती, किसानों की आय बढ़ाने यही है नया फॉर्मूलाEditorial: ऑफलाइन पेमेंट के लिए बेहतर साइबर सुरक्षा और मजबूत नियमों की दरकारCryptocurrency से हुई कमाई? ITR Filing से पहले समझ लें टैक्स के नियम!Share Market: सेंसेक्स 331 अंक टूटा, निफ्टी 23,767 पर बंद! अब क्या करें निवेशक?National Testing Agency के 47 अफसरों को सरकार ने किया बर्खास्त, कुछ अधिकारियों पर होगी क्रिमिनल कार्रवाईBank of India Q1 Results: मुनाफा ₹3,068 करोड़ पर पहुंचा, NII में 12.61% की बड़ी बढ़ोतरीTata Consumer Q1 Results: Q1 में मुनाफा 29% बढ़कर ₹427 करोड़ हुआ, रेवेन्यू भी 12% उछलाUTI म्यूचुअल फंड ने WhatsApp पर शुरू की निवेश और पेमेंट की सुविधा, ऐप बदले बिना पूरा होगा निवेशक्या सिर्फ PF के भरोसे सुरक्षित रहेगा आपका रिटायरमेंट? एक्सपर्ट्स ने समझें निवेश का सही फॉर्मूला

वीडियोकॉन के लेनदार करेंगे इंतजार

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:26 AM IST

वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के लेनदारों ने परिसमापन पर अंतिम फैसला लेने से पहले बेहतर बोली हासिल करने की खातिर इंतजार करने का मन बनाया है। शुक्रवार को लेनदारों की समिति की बैठक हुई। बैठक में यह राय सामने आई कि मौजूदा कोरोना महामारी से कुछ बोलीदाता कंपनी की बोली से हट गए हैं।
अगर कंपनी को परिसमापन में भेजा जाता है तो लेनदारों को अपने कर्ज पर भारी कटौती झेलनी होगी। लेकिन जैसे-जैसे अर्थव्यवस्था जोर पकड़ रही है, लेनदारों का मानना है कि बोलीदाता वापस लौटेंगे।
कंपनी को कर्ज समाधान के लिए एनसीएलटी भेजे जाने के समय कंपनी पर 59,541 करोड़ रुपये के बकाए का दावा किया गया था। जिनमें से नवंबर 2018 में 57,443 करोड़ रुपये के दावे स्वीकार किए गए। इसमें एसबीआई ने सबसे ज्यादा 11,175 करोड़ रुपये का दावा किया है। एसबीआई के बाद 9,561 करोड़ रुपये के दावे के साथ आईडीबीआई बैंक और 5,066 करोड़ रुपये के दावे के साथ सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का स्थान है। सीओसी की पिछली बैठक में लेनदारों ने कंपनी को परिसमापन में भेजने के विकल्प पर चर्चा की थी क्योंकि बोलीदाता पीछे हट रहे थे।

Advertisement
First Published - August 15, 2020 | 12:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement