facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO के पीछे का सीक्रेट मिशन! मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’ क्या था?ITR Status Check: ITR फाइल के बाद खुद अपना इनकम टैक्स रिटर्न स्टेटस करें ट्रैक, जानें स्टेप-बाय-स्टेप आसान तरीकाNFO Alert: ICICI PRU MF की 2 नई स्कीम लॉन्च, ₹500 से हाइब्रिड और मल्टी एसेट फंड में निवेश का मौकापश्चिम एशिया संकट की मार! भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सुस्ती के संकेत: FICCI सर्वेOYO की पेरेंट कंपनी लाएगी ₹6,650 करोड़ का IPO; जानिए कमाई, कर्ज व प्रमोटर्स से जुड़े सभी जरूरी फैक्ट्सग्रिड संकट से किसे होगा फायदा? NTPC, Adani Power पर एंटीक की राययोगी सरकार में बदली यूपी की तस्वीर! MSME मंत्री ने बताया कैसे ‘बीमारू’ से बना विकास का मॉडलGSTAT में अपील दाखिल करने की तारीख बढ़ी, अब 31 जुलाई तक मिलेगा मौकाNew rules from July 1: पासपोर्ट महंगा, आधार अपडेट मुफ्त! 1 जुलाई से लागू होंगे ये बड़े बदलाव, जानिए किस पर कितना असरTata पर साइबर हमले के बाद iPhone 18 Pro की तस्वीरें और सप्लायर लिस्ट लीक, Apple की बढ़ी चिंता

वाहनों को नहीं मिल सकी राहत

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 4:45 PM IST

सरकार ने तो सेनवैट कटौती की राहत दी और कीमतें घटाकर बिक्री बढ़ाने की जुगत भी वाहन कंपनियों ने भिड़ाई, लेकिन बिक्री को रफ्तार नहीं मिल सकी।


कार और दोपहिया बनाने वाली तमाम कंपनियों की दिसंबर में बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। होंडा सिएल कार्स इंडिया और यामाहा जैसी एकाध कंपनी को छोड़ दिया जाए, तो कमोबेश सभी कंपनियों के बिक्री के आंकड़े दिसंबर 2007 के मुकाबले पिछले महीने कम ही हो गए।

होंडा सिएल की कार बिक्री जरूर बढ़ गई। उसने पिछले महीने 3,667 कारें बेचीं, जबकि दिसंबर 2007 में कंपनी ने 3,363 कारें ही बेची थीं। लेकिन टाटा मोटर्स की बिक्री में तकरीबन 47.11 फीसदी की कमी आई और आंकड़ा केवल 25,219 वाहन हो गई।

कंपनी को घरेलू बाजार में भी नुकसान हुआ और विदेशी बाजार भी उसके लिए माफिक नहीं रहे। व्यावसायिक वाहनों की बिक्री पर भी मंदी का साफ असर दिसंबर के महीने में नजर आया।
कार और ट्रैक्टर बनाने वाली नामी कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा भी दिसंबर में चित नजर आई।

हालांकि कंपनी के पास उत्पादों का अच्छा खासा जखीरा है, लेकिन विपरीत माहौल में कोई भी उसकी मदद नहीं कर सका। सेनवैट कटौती के बाद तमाम कंपनियों को उम्मीद थी कि कीमतें घटाने से ग्राहक शोरूम तक आ जाएंगे, लेकिन बिक्री के आंकड़े इस उम्मीद को ठेंगा दिखा रहे हैं।

दोपहिया बनाने वाली टीवीएस मोटर कंपनी और दूसरी तमाम वाहन कंपनियों को 2008 का अंत तो कम से कम रास आता नहीं दिखा।

Advertisement
First Published - January 2, 2009 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement