facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

चिप आपूर्ति में सुधार और त्योहारी मांग से वाहनों की बिक्री बढ़ी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:03 PM IST

 सेमीकंडक्टर की आपूर्ति में सुधार और त्योहारी सीजन के चलते मांग बढ़ने से मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और किआ जैसी प्रमुख वाहन कंपनियों की बिक्री में जोरदार उछाल आया है। HYUNDAI, TOYOTA और SKODA जैसे अन्य वाहन कंपनियों की थोक बिक्री भी अगस्त में अच्छी रही है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) की कुल बिक्री पिछले महीने 26.37 प्रतिशत बढ़कर 1,65,173 इकाई पर पहुंच गई। 

मारुति ने अगस्त, 2021 में कुल 1,30,699 वाहन बेचे थे। पिछले महीने घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 30 प्रतिशत बढ़कर 1,34,166 इकाई हो गई। MSI के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (बिक्री और विपणन) शशांक श्रीवास्तव ने अगस्त के आंकड़ों पर कहा कि बीते कई महीनों के रिकॉर्ड बिक्री आंकड़ों से प्रतीत होता है कि मांग मजबूत बनी हुई है और आपूर्ति में भी सुधार हो रहा है। 
एक अन्य प्रमुख वाहन कंपनी HYUNDAI मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) की कुल बिक्री पिछले महीने पांच प्रतिशत बढ़कर 62,210 इकाई हो गई। वहीं, TATA MOTORS की अगस्त में कुल बिक्री 36 प्रतिशत बढ़कर 78,843 इकाई हो गई। कंपनी ने अगस्त, 2021 में 57,995 इकाइयों की बिक्री की थी। इसी तरह, महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री बीते महीने 87 प्रतिशत बढ़कर 29,852 इकाई पर पहुंच गई।
M&M के मोटर वाहन प्रभाग के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा कि कंपनी के पोर्टफोलियो में मांग मजबूत बनी हुई है। इसी तरह KIA INDIA की थोक बिक्री पिछले महीने 33 प्रतिशत बढ़कर 22,322 इकाई हो गई। इसने अगस्त, 2021 में डीलरों को 16,759 इकाइयों की आपूर्ति की थी। इसके अलावा, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) की कुल थोक बिक्री अगस्त में 17 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 14,959 इकाइयों पर पहुंच गई।
वहीं, SKODA ऑटो इंडिया की थोक बिक्री अगस्त माह में 10 प्रतिशत बढ़कर 4,222 इकाई हो गई। कंपनी ने अगस्त, 2021 में डीलरों को 3,829 वाहन भेजे थे। हालांकि, होंडा कार्स इंडिया लि. (HCIL) की घरेलू बाजार में बिक्री अगस्त में 30 प्रतिशत घटकर 7,769 इकाई रह गई। कंपनी ने अगस्त, 2021 में घरेलू बाजार में 11,177 वाहन बेचे थे। हालांकि इस महीने में कंपनी का निर्यात 2,262 इकाई से बढ़कर 2,356 इकाई हो गया। 

दोपहिया वाहन कंपनी बजाज ऑटो की घरेलू बाजार में थोक बिक्री 49 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,56,755 इकाई हो गई। अगस्त, 2021 में यह आंकड़ा 1,72,595 इकाई रहा था। जबकि, टीवीएस मोटर कंपनी की घरेलू बाजार में दोपहिया बिक्री 33 प्रतिशत बढ़कर 2,39,325 इकाई पर पहुंच गई, जो एक साल पहले इसी महीने में 1,79,999 इकाई थी। 

Advertisement
First Published - September 1, 2022 | 7:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement