facebookmetapixel
Advertisement
सेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहींबॉम्बे हाउस में फिर शुरू हुआ बोर्डरूम ड्रामा: एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन, नोएल टाटा ने किया विरोधटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐडजी एंटरटेनमेंट की नई रणनीति, कंटेंट मजबूत कर डिजिटल कारोबार को मुनाफे की राह पर ले जाने की तैयारीवैश्विक चिप विनिर्माण में उभर रहा भारत, 2030 तक 110 से 120 अरब डॉलर पहुंच सकता है बाजार1996 के बाद पहली बार एक दिन में छह कंपनियों की लिस्टिंग, चार के शेयरों में जबरदस्त उछाल भी दिखाUPI MDR में छूट की मांग लेकर पेट्रोल-डीजल डीलर पहुंचे तेल मंत्रालय, सरकार से की राहत की मांग

वेदांत का मुनाफा 60 फीसदी लुढ़का

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:48 PM IST

धातु और खनन प्रमुख वेदांत का समेकित शुद्ध‍लाभ अधिक खर्च के कारण इस वर्ष 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 60.8 फीसदी की गिरावट के साथ 1,808 करोड़ रुपये रह गया।
कंपनी ने एक साल पहले की समान अवधि में 4,615 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ कमाया था। क्रमिक रूप से, दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ में 59.1 फीसदी की गिरावट आई। कंपनी ने जून तिमाही में 4,421 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।
वेदांत के नतीजों के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही के दौरान वेदांत का राजस्व बढ़कर 36,237 करोड़ रुपये हो गया। यह एक साल पहले की अवधि में 30,048 करोड़ रुपये था। यह सालाना दर पर 20.6 फीसदी वृद्धि दर्शाता है। इस तिमाही के लिए राजस्व अनुमानों से अधिक रहा। जून तिमाही की तुलना में दूसरी तिमाही में राजस्व में 5.3 फीसदी की गिरावट आई। जून तिमाही के लिए राजस्व 38,251 करोड़ रुपये रहा। 
वेदांत के परिणाम के मुताबिक, जुलाई-सितंबर की अवधि के दौरान कंपनी का खर्च बढ़कर 33,221 करोड़ रुपये हो गया। जो एक साल पहले की अवधि में 23,171 करोड़ रुपये था। विश्लेषकों ने कहा कि यह एक साल पहले की समान अवधि से 43 फीसदी की बढ़ोतरी थी, जिसकी वजह लागत में बढ़ोतरी है।
विशेष रूप से सितंबर तिमाही में प्रदर्शन कमजोर जिंस कीमतों से प्रभावित हुआ। कीमतों में तेज गिरावट की वजह से वेदांत के एल्युमीनियम कारोबार पर विशेष असर पड़ा। विश्लेषकों ने कहा कि अप्रत्याशित कर और दूसरी तिमाही में कच्चे तेल की कम कीमतों के कारण वेदांत का तेल और गैस कारोबार भी प्रभावित हुआ।
एवरेडी का लाभ 52.5 फीसदी घटा 
देश की सबसे बड़ी ड्राई सेल बैटरी निर्माता, एवरेडी इंडस्ट्रीज इंडिया ने वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में 14.73 करोड़ रुपये का कर पश्चात लाभ (पीएटी) दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 52.5 फीसदी कम है। एक साल पहले की अवधि में यह लाभ 31.04 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान बकाया कर्ज से जुड़े शुल्क (जिसे लगातार बट्टे खाते में नहीं डाला गया) और टाले गए कर के समायोजन के कारण मुनाफे पर प्रतिकूल असर पड़ा। हालांकि दूसरी तिमाही में परिचालन से राजस्व पिछले वर्ष की समान अवधि में 357.49 रुपये था, जो इस वर्ष बढ़कर दूसरी तिमाही में 375.75 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी ने इसका कारण बेहतर वसूली और उत्पाद मिश्रण बताया। नए उत्पादों के लॉन्च होने के साथ ही लाइटिंग सेगमेंट में भी बढ़ोतरी देखी गई।  प्रबंध निदेशक सुवामॉय साहा ने कहा कि कंपनी अपने कई तरह के व्यापार को बढ़ाने की योजना पर सावधानीपूर्वक काम कर रही है।

Advertisement
First Published - October 28, 2022 | 9:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement