facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing 2026: पिछले ITR में FD का ब्याज नहीं दिखाया? जानिए अब कितना टैक्स और जुर्माना देना पड़ सकता हैऑटो इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक जून! EV, CNG ने बढ़ाया बाजार का जोश; अब मॉनसून पर नजरब्रेकआउट के बाद दौड़ सकते हैं ये 3 शेयर! Axis Direct ने जारी किए नए टारगेट, Nifty पर भी बड़ा अनुमान₹52,000 करोड़ की डिफेंस खरीद से इन 6 शेयरों की लग सकती है लॉटरी! ब्रोकरेज ने बताए टारगेटGold-Silver Price Today: भारत में लुढ़के सोने-चांदी के दाम, लेकिन विदेशी बाजार में कीमतों ने लगाई लंबी छलांगMidcap Funds: इन्फ्रा, सेमीकंडक्टर बूस्ट बने नए ग्रोथ इंजन, निवेश के लिए आगे क्या हो स्ट्रैटेजी?Health Insurance Claim करते समय न करें ये गलती, वरना जेब से भरना पड़ सकता है लाखों का बिलCrude Oil Price: कच्चा तेल फिर फिसला, OPEC+ के फैसले के बाद कीमतों पर बढ़ा दबावQ1 Results: Tata Technologies ने तय कर दी तारीख, अब बाजार को है ऐलान का इंतजारIT से रहें सावधान, बैंकिंग-हेल्थकेयर पर दांव! Tata AMC के CIO ने बताया कहां मिलेगा बेहतर रिटर्न

अंतरराष्ट्रीय बाजार पर है यूटीवी की नजर

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:32 PM IST

यूटीवी अपने कारोबार के विस्तार और आय में इजाफे के लिए अंतरराष्ट्रीय वितरण की तलाश कर रही है। इसके तहत कंपनी की नजर अमेरिका, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया और पश्चिमी एशिया के देशों पर है।
अमेरिका में यूटीवी मूवीज के प्रसारण के लिए कंपनी ने सैटेलाइट टीवी सेवा प्रदाता डायरेक्ट टीवी के साथ समझौता किया है। यह समझौता लंबी अवधि के लिए गया है और यूटीवी मूवी चैनल का डायरेक्ट टीवी एक्सक्लूसिव प्रसारक होगा। अभी यह चैनल केवल एशिया पैसिफिक देशों में ही प्रसारित किया जा रहा है।
यूटीवी मूवी के बिजनेस हेड समीर गणपति ने बताया कि डायरेक्ट टीवी की अमेरिका में 1.7 करोड़ दर्शकों तक पहुंच है। ऐसे में इस करार से यूटीवी को भी फायदा होगा। उन्होंने बताया कि यूटीवी अपने कार्यक्रमों को अमेरिकी दर्शकों के हिसाब से भी तैयार करेगी।
वर्ल्ड डायरेक्ट प्लेटफॉर्म के दर्शकों को 9.99 डॉलर प्रति माह का भुगतान करना पड़ेगा। यूटीवी ने कुछ समय पहले कहा था कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में वितरण में उसकी आय की हिस्सेदारी 25 फीसदी हो सकती है। यूटीवी ब्रॉडकास्टिंग की मौजूदा आय करीब 30 करोड़ रुपये है। कंपनी अगले एक-दो साल में  डीटीएच प्लेटफॉर्म पर यूटीवीआई को अमेरिकी बाजार में लॉन्च करने की योजना बना रही है।

Advertisement
First Published - March 18, 2009 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement