facebookmetapixel
Advertisement
क्यों महंगा ऑफिस किराया दे रहीं AI कंपनियां? निवेशकों के लिए क्या हैं मायनेEicher Motors: बुलेट, क्लासिक और हंटर पर टिकी Royal Enfield की सेल, ब्रोकरेज ने दिए 22% तक के टारगेटक्या खत्म होने वाला है गाजा युद्ध? Trump ने किया बड़े समझौते का दावा, हमास-इजरायल की चुप्पी ने बढ़ाया सस्पेंसUS में पढ़ाई के बाद नौकरी करना होगा महंगा? ट्रंप प्रशासन ₹95 लाख की नई फीस पर कर रहा विचारOpening Bell: Sensex सपाट, Nifty 24,300 के पार; Nifty IT 3% से ज्यादा टूटाZepto ने अचानक टाला IPO! अब 1,000 करोड़ जुटाने की तैयारी, लेकिन वैल्यूएशन 7 अरब डॉलर से 4.5 अरब डॉलर क्यों हुआ?AI का सबसे बड़ा डर खत्म? अब TCS, Infosys, HCL Tech और Wipro के लिए क्या बदलने वाला है?Stocks To Watch Today: HAL से मेगा ऑर्डर, Zepto की ₹1,000 करोड़ फंडिंग, RailTel के नतीजे… आज इन शेयरों में दिख सकती है तेजीअमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूत

यूएसटी की हुई मोबाइलकॉम, टेलीकॉम सेक्टर में स्थिति होगी मजबूत

Advertisement

यूएसटी के लगभग 30,000 कर्मचारियों में से भारत में 20,000 से अधिक कर्मचारियों के साथ इसकी यहां दमदार मौजूदगी है।

Last Updated- August 29, 2023 | 10:24 PM IST
Merger

अमेरिका की डिजिटल परिवर्तन समाधान कंपनी यूएसटी ने दूरसंचार कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए वैश्विक दूरसंचार इंजीनियरिंग फर्म मोबाइलकॉम का अधिग्रहण किया है।

यूएसटी के लगभग 30,000 कर्मचारियों में से भारत में 20,000 से अधिक कर्मचारियों के साथ इसकी यहां दमदार मौजूदगी है। इस अधिग्रहण के तहत डलास की मोबाइलकॉम के 1,300 कर्मचारी अब यूएसटी का हिस्सा होंगे।

मोबाइलकॉम की स्थापना वर्ष 2002 में हुई थी और पूरे अमेरिका, भारत तथा कनाडा में इसका परिचालन है। मोबाइलकॉम वायरलेस नेटवर्क आधुनिकीकरण, 5जी नेटवर्क की शुरुआत, नेटवर्क के प्रदर्शन में सुधार, आरएफ इंजीनियरिंग, निजी सेलुलर नेटवर्क और ओपन आरएएन सहित कई कार्यक्रमों के लिए कुछ सबसे बड़ी संचार सेवा प्रदाताओं (सीएसपी) की मदद करती है।

Also read: टेलीकॉम सेक्टर का रेवेन्यू बढ़ा, AGR तिमाही आधार पर 2.53 प्रतिशत बढ़ा

यूएसटी ने एक बयान में कहा कि जैसे-जैसे दूरसंचार कंपनियों का कार्यभार क्लाउड की दिशा में बढ़ रहा है और खुले नेटवर्क का मानकीकरण हो रहा है, जटिल मल्टी-वेंडर, मल्टी-टेक्नोलॉजी और मल्टी-क्लाउड नेटवर्क का प्रबंधन सफलता के लिए तेजी से महत्वपूर्ण हो गया है। यह रणनीतिक अधिग्रहण यूएसटी को क्लाउड और डेवसेकॉप में अपने गहरे अनुभव को मोबाइलकॉम की वायरलेस इंजीनियरिंग क्षमताओं के साथ विलय करने में सक्षम करेगा।

यूएसटी के महाप्रबंधक (दूरसंचार) अरविंद नंदनन ने कहा कि हमारा मानना है कि यह रणनीतिक कदम दूरसंचार क्षेत्र में अपने व्यापक समाधानों का विकास जारी रखने के लिए यूएसटी को और सशक्त करेगा। अब हम अपनी पेशकशों के दायरे का विस्तार करने और डिजिटल परिवर्तन को रफ्तार देने वाले विशेष समाधान प्रदान करने के लिए अपनी मौजूदा प्रौद्योगिकियों और ग्राहक संबंधों का लाभ उठाने के मामले में बेहतर स्थिति में हैं।

Advertisement
First Published - August 29, 2023 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement