facebookmetapixel
Advertisement
माइक्रोसॉफ्ट में होगी बड़ी छंटनी! 4,800 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, AI का बढ़ता खर्च बना बड़ी वजहराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फेरबदल: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, जानें किसको मिली जिम्मेदारी?UPI AutoPay Alert: 1 रुपये का ‘फ्री ट्रायल’ कैसे खाली कर रहा है आपका बैंक खाता? जानिए पूरा खेलNSE IPO का खत्म हुआ इंतजार! सितंबर में शेयर बाजार में आ सकता है ₹30,000 करोड़ का मेगा इश्यूदलाल स्ट्रीट पर 7 जुलाई को बनेगा रिकॉर्ड, एक दिन में सबसे ज्यादा 6 SME IPO की होगी लिस्टिंगभारत में नहीं आएगा व्हाट्सऐप का नया ‘यूजरनेम फीचर’? सरकार की आपत्ति के बाद Meta बैकफुट पर!E20 पेट्रोल से क्या 30% घट जाता है गाड़ी का माइलेज व खराब होता है इंजन? सरकार ने दिया हर सवाल का जवाबअब और रुलाएगा प्याज! एक महीने में 40% महंगा, जानें कितने और बढ़ सकते हैं दामNFO Alert: टॉप मेटल कंपनियों में निवेश का मौका, Edelweiss MF के नए ETF में ₹5,000 से शुरुआतEPFO के मेंबर दें ध्यान! बदल गया UAN एक्टिवेट करने का नियम, अब इस ऐप के जरिए होगा सारा काम

यूएसओफ हो दूरसंचार विभाग से अलग : ट्राई

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:41 PM IST

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (यूएसओएफ) को दूरसंचार विभाग से अलग करने की सिफारिश की है।
माना जा रहा है कि यह सिफारिश दूरसंचार विभाग द्वारा फंडडका समुचित उपयोग न करने की बात नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट में कहे जाने पर की गई है।
ग्रामीण इलाकों में दूरसंचार ढांचे के विकास के लिए की गई कई सिफारिशों के अलावा ट्राई ने कहा कि फंड प्रशासकों को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रशासकों की तरह और ताकतवर बनाया जाना चाहिए।
ट्राई ने कहा, ‘प्रशासनिक एवं वित्त से जुड़े अंतिम फैसले लेने के लिए यूसोफ को दूरसंचार विभाग से अलग कर देना चाहिए। यूएसओएफ अधिनियम में सुधार की भी जरूरत है। सुधार ऐसा हो कि लेवी के जरिए आने वाले धन का प्रबंधन खुद संगठन करे न कि बजट के जरिए।’
कैग की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2003-08 के बीच ग्रामीण इलाकों में टेलीफोन सुविधा पर सब्सिडी देने के लिए फंड के तहत 20 हजार करोड़ रुपये वसूले गए। लेकिन इनमें से 6 हजार करोड़ रुपये ही खर्च हुए।

Advertisement
First Published - March 20, 2009 | 1:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement