facebookmetapixel
Advertisement
कच्चे तेल की कीमतों और पश्चिम एशिया तनाव से तय होगी इस हफ्ते बाजार की चाल, इन आंकड़ों पर रखें नजरFinancial Freedom: आखिर कितनी कमाई और बचत के बाद आप नौकरी की मजबूरी से बाहर निकल सकते हैं?चांदी के आभूषणों की शुद्धता जांचना अब होगा और आसान, BIS दो साल में बढ़ाएगा हॉलमार्किंग नेटवर्कभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त के पहले हफ्ते में ₹12,921 करोड़ का निवेशMCap: शेयर बाजार में उछाल से चार कंपनियों का मार्केट कैप 1.43 लाख करोड़ बढ़ा, SBI रहा टॉप गेनरदिल्ली में 14 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टआम यूजर्स के लिए UPI लेनदेन पूरी तरह रहेगा फ्री, MDR चार्जेस की खबरों को सरकार ने किया खारिजPM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से की बात, भारत-अमेरिका व्यापार व अन्य मुद्दों पर हुई चर्चाफ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्त

एलेंबिक इकाई की कैंसर दवा को यूएसएफडीए से मंजूरी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 8:31 AM IST

प्रमुख औषधि कंपनी एलेंबिक फार्मास्युटिकल्स की सह-स्वामित्व वाली क्लीनिकल स्टेट बायोफार्मास्युटिकल फर्म रिजेन फार्मास्युटिकल्स एजी को उसकी एक खाने वाली दवा के लिए अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए से मंजूरी मिली है। इसका इस्तेमाल लिम्फोमा के उपचार में किया जा सकता है। इस मंजूरी से कंपनी के कैंसर दवा कारोबार को और रफ्तार मिलेगी।
अम्ब्रैलिसिब में रिफ्रैक्टरी मार्जिनल जोन लिम्फोमा (एमजेडएल) से ग्रस्त वयस्क रोगियों अथवा दोबारा बीमार होने वाले रोगियों के उपचार में इस्तेमाल के संकेत मिले हैं। इसका इस्तेमाल उन रोगियों पर किया जा सकता है जिनमें कम से कम एक एंटी-सीडी20 आधारित रेजिमेन मिले हैं और रिफ्रैक्टारी फोलिक्यूलर लिम्फोमा (एफएल) से ग्रस्त ऐसे वयस्क रोगी जो तीन स्टिेमिक थेरेपी ले चुके हैं।एलेंबिक फार्मा के प्रबंध निदेशक प्रणव अमीन के अनुसार, इस दवा के अलावा खास बात यह है कि अगली पीढ़ी की नई खाने वाली फॉस्फोइनोसिटाइड 3 किनस (पीआई3के) डेल्टा भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा खोजी गई पहली नई रसायनिक पदार्थ है जिसे यूएसएफडीए की मंजूरी मिली है।
अम्ब्रैलिसिब को अगले महीने के आरंभ में अमेरिकी बाजार में उतारने की योजना है। इसकी खोज रिजेन फार्मा द्वारा की गई थी और बाद में 2012 में खोजी गई नई दवा (आईएनडी) के तहत नैसडैक में सूचीबद्ध टीजी थेराप्यूटिक्स को लाइसेंस दिया गया था। रिजेन फार्मास्युटिकल्स में एलेंबिक फार्मास्युटिकल्स की 50 फीसदी हिस्सेदारी है और शेष हिस्सेदारी कंपनी के अध्यक्ष एवं सीईओ डॉ. स्वरूप वकलंका की है। साल 2014 में रिजेन फार्मास्युटिकल्स और टीजी थेराप्यूटिक्स ने लाइसेंसिंग समझौता किया था।

Advertisement
First Published - February 10, 2021 | 12:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement