मीडिया, मोबाइल और लैंडलाइन सेवा प्रदाताओं के लिए मूल्यवर्धित सेवाएं मुहैया कराने वाली ऑनमोबाइल ग्लोबल ने संजय उप्पल को कंपनी का अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) नियुक्त किया है।
उप्पल की इस पद पर नियुक्ति 9 दिसंबर से प्रभावी होगी। उप्पल इससे पहले साइट्रिक्स सिस्टम्स के उपाध्यक्ष (एप्लीकेशन नेटवर्किंग) की भूमिका निभा चुके हैं।
वे केमास टेक्नोलॉजीज के साथ भी बतौर अध्यक्ष एवं मुख्य कार्याधिकारी की हैसियत से काम कर चुके हैं। वे अमेरिका में ह्यूलेट पैकर्ड के साथ भी जुड़े रहे। ऑनमोबाइल में उप्पल कंपनी के व्यावसायिक संचालन के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होंगे।