facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: HCL Tech से Adani तक, आज इन 9 शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरस्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश

रकम जुटाने की जुगत में यूनिटेक

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:57 PM IST

देश की दूसरी सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक लिमिटेड क्वालिफाइड इंस्टीटयूशनल प्लेसमेंट के जरिये 1250 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।
कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि नई दिल्ली की डेवलपर कंपनी यूनिटेक इस महीने के अंत तक फंड जुटाने की योजना बना रही है। इस मसले पर राय देने के लिए कंपनी ने यूबीएस और आईडीएफसी को बतौर सलाहकार नियुक्त किया है।
यूनिटेक के प्रबंध निदेशक संजय चन्द्रा और कुछ प्रमुख अधिकारी इस बाबत निवेशकों की भावनाओं को बदलने के लिए पिछले कुछ दिनों से मुंबई में एक अभियान चला रहे हैं। हालांकि इस मुद्दे पर किसी तरह की प्रतिक्रिया देने से कंपनी के प्रवक्ता ने इनकार कर दिया।
यूनिटेक यह कदम तब उठा रही है, जब प्रतिभूतियों की बिक्री के जरिये 5000 करोड़ रुपये जुटाने की कवायद के आवेदन को विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड (एफआईपीबी) से फरवरी में कंपनी ने वापस ले लिया था।
एक साल पहले कंपनी क्वालिफाइड इंस्टीटयूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) के जरिये 7500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही थी। क्यूआईपी में संस्थागत खरीदार को इक्विटी की प्राइवेट प्लेसमेंट की जाती है। स्टॉक बाजार में हालिया गिरावट के दौर ने यूनिटेक की क्यूआईपी योजना पर पानी फेर दिया।
जब सेंसेक्स 32 फीसदी उछला, तो यूनिटेक के शेयर मार्च तक 70 फीसदी ऊपर चढ़ चुका था। पिछले दो कारोबारी सत्र में कंपनी के शेयर 14 फीसदी चढ़ गए और गुरुवार को 42.05 रुपये पर बंद हुआ।
एक निवेश बैंक ने कहा, ‘जैसे ही बाजार ने गिरावट से उबरना शुरू किया, यूनिटेक ने अपनी योजना को अमली जामा पहनाने की कोशिश तेज कर दी।’ अगर यूनिटेक की क्यूआईपी योजना क्रियान्वित होती है, तो पिछले आठ महीने में इस तरह के प्लेसमेंट की यह पहली घटना होगी।
आठ महीने पहले भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने क्यूआईपी शर्तों में बदलाव की थी। पिछले अगस्त को सेबी ने क्यूआईपी की प्राइसिंग शर्तों में संशोधन किया था। इसमें कहा गया था कि पिछले दो हफ्ते के मूल्य के आधार पर औसत मूल्यांकन किया जाए। पहले यह औसत छह महीने के आधार पर निकाला जाता था। उसके बाद से बाजार में क्यूआईपी का कोई मामला सामने नहीं आया।

Advertisement
First Published - April 10, 2009 | 6:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement