facebookmetapixel
Advertisement
Titan Share Price: दमदार Q1 के बाद शेयर में 2% की तेजी, ब्रोकरेज ने बताया 21% तक का Upside, क्या अभी खरीदें?57 अरब डॉलर निकालने के बाद बदला FIIs का रुख, क्या अब भारतीय बाजार पकड़ेगा रफ्तार?CWG 2026 के सितारों से मिले PM मोदी, मेडल जीतने वालों की जमकर तारीफ, बोले- आपकी जीत युवाओं को खेलों से जोड़ेगीSBI के गोल्ड लोन में करीब 100% उछाल, क्या यही बन रहा नया ग्रोथ इंजन? 4 ब्रोकरेज बुलिश, जानिए टारगेटDLF ने गुरुग्राम में बेचा 271 करोड़ का पेंटहाउस, रियल एस्टेट में नया रिकॉर्डGold silver price today: अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों से सोना चढ़ा, चांदी भी ₹2033 उछलीCoding Agents का बढ़ता जलवा, क्या अब इंजीनियरों की जरूरत होगी खत्म? Datadog CTO ने बताया AI का असली असरमॉनसून कमजोर पड़ा तो कौन चुकाएगा कर्ज? NBFC के लिए बढ़ा बड़ा जोखिमसरकारी बैंक जुटाएंगे 30 अरब डॉलर! SBI अकेले करेगा 10 अरब डॉलर का इंतजामMSME को अब पैसे के लिए नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार? नया कानून बदलेगा नियम

भारत बायोटेक से कोवैक्सीन लेने में यूक्रेन की दिलचस्पी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 7:52 AM IST

हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक ने कहा कि यूक्रेन कंपनी से अपने देश के लिए कोवैक्सीन की खुराक लेने के लिए दिलचस्पी दिखा रहा है। यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को भारत बायोटेक के हैदराबाद संयंत्र का दौरा किया।
कंपनी ने कहा कि 4.1 करोड़ की आबादी वाला यह मध्य एशियाई देश भारत में तैयार किए गए कोविड-19 टीके, कोवैक्सीन की खुराक भारत बायोटेक से लेना चाहता है जिसके तीसरे चरण के परीक्षण के प्रभाव वाले डेटा अभी जारी नहीं हुए हैं।
भारत बायोटेक ने बताया कि यूक्रेन के स्वास्थ्य उप मंत्री इगोर इवाश्चेंको और भारत में यूक्रेन के दूतावास केव्यापार और आर्थिक विभाग के प्रमुख इवान कोनोवालोव ने यूक्रेन को कोवैक्सीन की आपूर्ति करने के लिए भारत बायोटेक के प्रमुख के साथ चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व देश के स्वास्थ्य मंत्री मकसिम स्टेपानोव ने किया।
भारत बायोटेक इंटरनैशनल लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कृष्णा एल्ला ने कहा, ‘हमने यूक्रेन को प्राथमिकता के आधार पर कोवैक्सीन की आपूर्ति के लिए संभावित समय-सीमा पर बात करने के साथ ही हमारे बीबीवी 154 इंट्रानेजल टीके के लिए साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा की।’
स्टेपानोव ने कहा कि वे जल्द ही यूक्रेन के नागरिकों के लिए बड़े पैमाने पर टीकाकरण कराने के लिए कोवैक्सीन वितरण योजना को मजबूत करेंगे और इंट्रा-नेजल टीके के पहले चरण के परीक्षणों के शुरुआती नतीजों के बाद इसकी आपूर्ति के लिए अपनी साझेदारी और मजबूत करेंगे। एल्ला ने कहा है कि उनके पास जल्द ही हर महीने 4 करोड़ खुराक का उत्पादन करने की क्षमता होगी। उन्होंने दो संयंत्रों में काम शुरू कर दिया है जबकि तीसरा इसी प्रक्रिया में है।

Advertisement
First Published - February 24, 2021 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement