facebookmetapixel
Advertisement
आरबीआई की विदेशी मुद्रा अदला-बदली योजना जारी रहेगी, 41 अरब डॉलर जुटाए गएStock Market: RBI के फैसले के बाद शेयर बाजार में तेजी! Sensex-Nifty क्यों चढ़े?RBI बदलने जा रहा है Loan Rules! EMI पर क्या पड़ेगा असर?FY28 की शुरुआत में आ सकते हैं पॉलिमर नोट, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया पूरा प्लान₹100 से रियल एस्टेट में निवेश का मौका, Edelweiss ने लॉन्च किया देश का पहला REITs फोक्स्ड फंड; समझें टैक्स नियमRepo Rate नहीं बदली, लेकिन RBI ने दे दिए बड़े इशारे! जानिए 10 बड़ी बातेंMeta ने मानी गलती, सरकार के सामने सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी; सेफ हार्बर’ पर भी मिला सख्त संदेशFranklin India NFO: कम जोखिम वाले डेट फंड में निवेश का मौका, SIP ₹500 से शुरूRBI MPC Meet: ब्याज दरें, बॉन्ड मार्केट, महंगाई और ग्रोथ पर क्या कहतें हैं म्युचुअल फंड्स?177.9 मिलियन डॉलर के साथ शाहरुख नंबर 1, जानें टॉप 5 रैंकिंग में कौन से सेलिब्रिटी हैं शामिल?

टीवीएस मोटर की दोपहिया बिक्री बढ़ी

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 8:40 PM IST

दोपहिया वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी टीवीएस मोटर की कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री नवंबर 2020 में 25 फीसदी बढ़कर 3,11,519 वाहन हो गई जबकि नवंबर 2019 में कंपनी ने 2,49,350 दोपहिया वाहनों की बिक्री की थी। घरेलू बाजार में कंपनी की दोपहिया वाहनों की बिक्री 30 फीसदी बढ़कर 2,47,723 वाहन हो गई जो एक साल पहले की समान अवधि में 1,91,222 वाहन रही थी।
महीने के दौरान मोटरसाइकिल श्रेणी में कंपनी की बिक्री 26 फीसदी बढ़कर 1,33,531 वाहन रही जबकि नवंबर 2019 में यह आंकड़ा 1,05,963 वाहनों का रहा था। जबकि स्कूटर श्रेणी में कंपनी की बिक्री महीने के दौरान 26 फीसदी बढ़कर 1,06,196 वाहनों की रही जो नवंबर 2019 में 84,169 वाहनों की रही थी। महीने के दौरान कंपनी की कुल बिक्री 21 फीसदी बढ़कर 3,22,709 वाहन हो गई जबकि नवंबर 2019 में कंपनी ने कुल 2,66,582 वाहनों की बिक्री की थी।
महीने के दौरान कंपनी का कुल निर्यात 74,060 वाहनों का रहा जबकि नवंबर 2019 में यह आंकड़ा 74,074 वाहनों का रहा था। नवंबर 2020 में दोपहिया वाहनों का निर्यात 10 फीसदी बढ़कर 63,730 वाहन हो गया जबकि नवंबर 2019 में यह आंकड़ा 58,128 वाहनों का रहा था। नवंबर 2020 के अंतिम सप्ताह में निवार चक्रवात के कारण चेन्नई बंदरगाह पर परिचालन प्रभावित होने और कंटेनरों की उपलब्धता न होने से कंपनी का निर्यात प्रभावित हुआ। तिमाही के दौरान कंपनी के तिपहिया वाहनों की बिक्री बढ़कर 17,232 वाहन हो गई जो नवंबर 2019 में 11,190 वाहन रही थी।

Advertisement
First Published - December 1, 2020 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement