facebookmetapixel
Advertisement
विदेश जाने का है प्लान? Visa Apply करने से पहले ITR को लेकर जान लें ये बड़ी बातयूपी में जरूरत का आधा मिल रहा है खाद, सरकार का दावा-कोई कमी नहींEquity Funds: टूटते बाजार में भी दिखा दम, FY26 में ₹3.47 लाख करोड़ का निवेश; फ्लेक्सी-कैप पहली पसंदचीन के पड़ोस में भारत बेच रहा स्वदेशी मिसाइलें, फिलीपींस, वियतनाम समेत कई देश बने ग्राहकFund Review: ₹10,000 की SIP से बने ₹1.86 करोड़, 19 साल में HDFC Midcap Fund का AUM ₹1 लाख करोड़ के पारCult.fit IPO: फिटनेस कंपनी Cult.fit लाएगी IPO, ₹950 करोड़ जुटाने की तैयारीWhatsApp ला रहा नया Green Dot फीचर! अब बिना चैट खोले तुरंत पता चलेगा कौन है ऑनलाइनमुंबई की बारिश बनी कमाई का जरिया! भारत का पहला RainMumbai कॉन्ट्रैक्ट 30% उछला1 अगस्त से बदल जाएंगे शेयर बायबैक के नियम, निवेशकों के लिए क्या होगा असर?IMD के अनुमान के बाद एंटीक की रिपोर्ट, कमजोर मानसून से GDP 1.2% तक घट सकती है

ट्राई ने दिए रुख नरम करने के संकेत

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 10:00 PM IST

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने अपने रुख में बड़ा बदलाव लाते हुए नए लाइसेंसधारकों के लिए तीन साल की निर्धारित अवधि से पहले ही हिस्सेदारी बेच सकने का प्रस्ताव रखा है।
उल्लेखनीय है कि हाल में दो नए लाइसेंसधारकों की ओर से अपनी हिस्सेदारी बेच देने के बाद ट्राई ने कोई परियोजना शुरू करने की शर्तें कड़ी कर दी थीं। लेकिन अब ट्राई चाहता है कि दूरसंचार कंपनियां अपने मुनाफे का 50 फीसदी सेवा विस्तार करने में लगाएं। इसलिए ट्राई पहले की कड़ी शर्तों में ढील देने का मन बना रहा है।
मामले से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ट्राई चाहता है कि दूरसंचार कंपनियां अपने मुनाफे का शेष 50 फीसदी दूरसंचार विभाग के जिम्मे कर दें। इस योजना को क्रियान्वित करने के लिए ट्राई दूरसंचार और आर्थिक मामलों के विभागों से अनुमति मिलने का इंतजार कर रहा है। उसे उम्मीद है कि अप्रैल के पहले हफ्ते तक इन प्रस्तावों को दूरसंचार और वित्त मंत्रालयों की हरी झंडी मिल जाएगी।
ट्राई प्रस्ताव को सभी तरह की बिक्री पर लागू कराने के लिए कानून और वित्त मंत्रालयों के संपर्क में बना हुआ है। यदि ऐसा होता है तो हाल में लाइसेंस मिलने के तुरंत बाद अपनी हिस्सेदारी बेचने वाली कंपनियां जैसे यूनिटेक वायरलेस और स्वान टेलीकॉम इस फैसले से प्रभावित होंगी।
गौरतलब है कि यूनिटेक वायरलेस ने नॉर्वे की कंपनी टेलीनॉर के हाथों अपनी 60 फीसदी हिस्सेदारी 6,120 करोड़ रुपये में बेच दी थी। वहीं स्वान टेलीकॉम ने कंपनी की 45 फीसदी हिस्सेदारी 4,113 करोड़ रुपये में संयुक्त अरब अमीरात की एतिस्लात को बेच दी थी। इन दोनों कंपनियों में लाइसेंस के लिए केवल 1,651 करोड़ रुपये की राशि अदा की थी। इसके बाद दूरसंचार मंत्री ए. राजा ने नियम सख्त करने के आदेश दिए।

Advertisement
First Published - March 29, 2009 | 9:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement