कोविड-19 उपचार दवा निर्माण के लिए समझौते करने वाली कंपनियों सूची में शामिल हुई टॉरंट फार्मास्युटिकल्स ने गुरुवार को घोषणा की कि उसने भारत में बारीसिटीनिब दवा बनाने के लिए इलाई लिली के साथ लाइसेंसिंग समझौता किया है।इस रॉयल्टी-मुक्त, स्वैच्छिक लाइसेंसिंग समझौते के तहत, इलाई लिली ने भारत के लिए टॉरंट को बारीसिटीनिब के निर्माण एवं वितरण का लाइसेंस प्रदान किया है।
टॉरंट फार्मा के मुख्य विपणन अधिकारी अमन मेहता के अनुसार, इस समझौते से भारत में मरीजों तक व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी, और इससे महामारी से प्रभावित मरीजों की मदद करने के टॉरंट फार्मा के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा।
मेहता ने कहा, ‘इस भागीदारी से देश को महामारी से मुकाबले और मरीजों को बेहतर उपचार मुहैया कराने में मदद करने के हमारे प्रयासों को और ताकत मिली है।’ इलाई लिली के साथ लाइसेंसिंग समझौते करने वाली अन्य प्रमुख कंपनियों में सिप्ला, डॉ रेड्डïीज और एमएसएन लैब्स मुख्य रूप से शामिल हैं।