facebookmetapixel
Advertisement
टियर-2 शहर बने रियल एस्टेट का नया ग्रोथ इंजन, डेवलपर्स का बढ़ा निवेशभारत बनेगा GCC की ग्लोबल राजधानी! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रखा 2030 तक 5,000 सेंटर का लक्ष्यOil Shock से अब कम डरेगा भारत! 1991 के मुकाबले 30% ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट हुई अर्थव्यवस्थाGoogle vs Hindware: कीवर्ड बिडिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा गूगल, सिंगल बेंच के फैसले को दी चुनौतीTCS Q1 Results: AI कारोबार ने बढ़ाई रफ्तार, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे; मुनाफा 4.6% बढ़कर ₹13,349 करोड़ पहुंचाSME IPO होंगे सस्ते? सेबी ला रहा बड़ा सुधार, डीलिस्टिंग से लेकर लिस्टिंग लागत तक बदल सकते हैं नियमतेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की चाल! कोटक एएमसी के एमडी नीलेश शाह बोले- रिटर्न की उम्मीदें रखें सीमितNSE Co-location Case: चित्रा रामकृष्ण को हाई कोर्ट से झटका, भ्रष्टाचार मामले में याचिका खारिजQ1 Preview: वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अव्वल रहेंगी एनर्जी और टेलीकॉम कंपनियां ब्लूमबर्ग ने शुरू की भारत के सरकारी बॉन्ड की ई-ट्रेडिंग, FPI को मिलेगी बड़ी सुविधा

तिकोना के निवेश प्रस्ताव को मिली मंजूरी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:25 AM IST

इंटरनेट सर्विस प्रदाता तिकोना डिजिटल नेटवर्क्स के निवेश प्रस्ताव को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड से मंजूरी मिल गई।
रिलायंस कम्युनिकेशंस के दो पूर्व कर्मचारियों की कंपनी तिकोना डिजिटल में गोल्डमैन सैक्स इन्वेस्टमेंट पार्टनर्स, इंडिविजन इंडिया पार्टनर्स, ओक इंडिया इन्वेस्टमेंट्स और ग्रीन लोटस 237.3 करोड़ रुपये का निवेश करने की तैयारी कर रही है।
इस निवेश से इन कंपनियों की सम्मिलित रूप से तिकोना डिजिटल में 69.9 फीसदी हिस्सेदारी हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि तिकोना डिजिटल के प्रवर्तक प्रकाश वाजपयी और राजेश तिवारी इससे पहले आरकॉम में काम करते थे।
प्रकाश रिलायंस कम्युनिकेशंस के अध्यक्ष और सीईओ थे, जबकि तिवारी रिलायंस-एडीएजी के समूह निदेशक थे। अब तिकोना के जरिए ये देशभर में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा मुहैया कराएंगे। इन्हें ए आईएसपी श्रेणी का लाइसेंस मिला है, जिसके तहत ये देशभर में सेवा उपलब्ध करा सकते हैं।
फंड की व्यवस्था के लिए तिकोना ने 38.86 लाख कंपलसरी कन्वर्टीबल डिवेंचर (सीसीडी) और 34,560 इक्विटी शेयर जारी किया था। चारों संस्थागत निवेशक की कंपनी में पहले से ही 0.03 फीसदी की हिस्सेदारी है।
तिकोना के प्रवर्तकों के पास 0.38 फीसदी शेयर हैं, जबकि तिकोना ट्रस्ट के पास 99.2 फीसदी हिस्सेदारी है। इसके साथ ही जीएस इन्वेस्टमेंट पाटनर्स, इंडिविजन, ओक इंडिया इन्वेस्टमेंट्स और ग्रीन लोटस के पास कुछ सीसीडी भी है। उल्लेखनीय है कि दूरसंचार क्षेत्र में 74 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति है। ऐसे में तिकोना के लिए विस्तार की पूरी संभावनाएं हैं।
आरकॉम के पूर्व कर्मचारी हैं इसके प्रवर्तक
गोल्डमैन सैक्स, इंडिविजन इंडिया, ओक इंडिया और ग्रीन लोटस करेगा निवेश

Advertisement
First Published - April 28, 2009 | 9:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement