facebookmetapixel
Advertisement
स्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश53 कंपनियों में प्री-लिस्टिंग लॉक-इन तीन महीने में होगी समाप्त, निवेशकों की रहेगी नजर 

सत्यम मामले में तीन और गिरफ्तार

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:27 PM IST

सत्यम वित्तीय घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने रविवार रात कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी समेत तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।
सीबीआई के डीआईजी वी.वी. लक्ष्मी नारायण ने बताया कि हमने तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया, जिन पर घोटाले की रूप रेखा तैयार करने का आरोप है। ये लोग फर्जी मासिक बैंक स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेज तैयार करने में शामिल थे।
गिरफ्तार व्यक्तियों में कंपनी के उपाध्यक्ष (वित्त) जी. रामाकृष्ण और वित्त विभाग में काम कर रहे अन्य दो कर्मचारी-डी. वेंकटपति राजू एवं श्रीसैलम शामिल हैं। उनके कंप्यूटर ऑर लैपटॉप भी जब्त कर लिए गए हैं।
आईसीएआई के तीन सदस्यों वाली उच्च स्तरीय टीम ने सत्यम के पूर्व सीएफओ वाडलामणि श्रीनिवास से पूछताछ के बाद ये गिरफ्तारियां की हैं। इससे पहले आंध्र प्रदेश की सीआईडी की ओर से सत्यम के संस्थापक रामलिंग राजू समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
लक्ष्मी नारायण ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘सत्यम मामले में सीबीआई द्वारा यह पहली गिरफ्तारी है।’ गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों को नामपल्ली कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्हें 9 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रखा जाएगा।
अध्यक्ष उत्तम प्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट की तीन सदस्यीय टीम ने वाडलामणि श्रीनिवास से पूछताछ की थी और उसमें जी. रामकृष्ण का नाम उभर कर सामने आया।
अग्रवाल के मुताबिक, ‘वाडलामणि ने दस्तावेजों में हेराफेरी में अपने शामिल होने की बात एक सिरे से नकार गए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऑडिटरों द्वारा दिए गए निर्देशों को राजू भाइयों ने नजरअंदाज कर दिया। वाडलामणि ने इस पूरी घटना का मास्टरमाइंड राजू भाइयों को बताया है।’

Advertisement
First Published - April 7, 2009 | 6:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement