facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

कमर कस रहे हैं तारणहार

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 7:52 PM IST

संस्थापक और चेयरमैन बी रामलिंग राजू के इस्तीफे के बाद संकट के बादलों से घिरी कंपनी सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज ने कॉर्पोरेट जगत की वरिष्ठ हस्तियों का एक विशेष दल बनाया है।


इस दल में कई ऐसे नाम शामिल किए गए हैं जो कम से कम 10 साल से कंपनी से और 20 साल से अधिक समय से उद्योग जगत से जुड़े हुए हैं।

सत्यम से जुड़े लोगों को अपने एक पत्र में राम मयनामपति ने कहा है, ‘मुझसे कंपनी के अंतरिम मुख्य कार्याधिकारी की भूमिका निभाने को अनुरोध किया गया है और यह विशेष दल मुश्किलों के दौर में सत्यम को बाहर निकालने में मेरी मदद करेगा।

यह दल एक साथ काम करेगा ताकि हमारा उद्देश्य पूरा हो सके। ग्राहकों से सीधे रु-ब-रु होने वाली इकाइयां और इससे जुड़ी दूसरी इकाइयों के प्रतिनिधि इस विशेष दल में शामिल होंगे।’

मयनामपति का कहना है कि तिमाही कंपनी के लिए बेहद खराब रहेगी। उनका कहना है, ‘अफवाहें आपके रास्ते में खड़ी हैं और यह मान लेना भी ठीक है कि प्रतिस्पर्धा और कड़ी होगी। इसका सामना करने के अपने प्रयासों में हमने एक पूरी तरह से सशक्त परिचालन दल का गठन किया है।

इसमें अपने-अपने क्षेत्रों के कॉर्पोरेट दिग्गज शामिल होंगे। मुझे भरोसा है कि मैं आपकी ओर से लगातार मदद मिलने का यकीन कर सकता हूं और उसी के बल पर मैं अपने ग्राहकों से वायदा करता हूं कि हम उन्हें सबसे अच्छी सेवाएं प्रदान करेंगे।’

कंपनी की कमान संभालते हुए राम मयनामपति ने इस घटना के कारण फैली अनिश्चितता और असुविधा के लिए कंपनी से जुड़े लोगों और उनके परिवारों से माफी मांगी है।

अब होगी बात

सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज अगले सप्ताह से देश के हर शहर में ‘यू स्पीक’ का आयोजन करेगी। इसके साथ ही कंपनी विभिन्न देशों में खुद से जुड़े लोगों से भी इंटरनेट के जरिये बातचीत करेगी।

मयनामपति का कहना है, ‘अगले दो हफ्तों में विशेष रूप से अपने कई ग्राहकों से मिलेंगे। उन्हें बताएंगे कि क्या हुआ था और कंपनी में आपका भरोसा कायम रखने के लिए क्या कदम उठारही है।’

Advertisement
First Published - January 7, 2009 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement