facebookmetapixel
Advertisement
दोपहिया वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, ओवर-स्पीडिंग अलर्ट से रिफ्लेक्टिव टायर तक नए नियमRBI की अगली दर चाल पर सस्पेंस, MPC सदस्य बोले- महंगाई बढ़ी तो रीपो रेट पर फिर विचारबंगाल की खाड़ी में जहाज हादसा, 22 नाविकों की तलाश में जुटी नौसेना-तटरक्षक बलफ्रंट-रनिंग मामले में केतन पारिख को झटका, सैट ने अपील खारिज कीआर्थिक उदारीकरण के 35 साल: जिस विदेशी प्रतिस्पर्धा से डरा बॉम्बे क्लब, उसी देसी समूहों ने कैसे बनाया दबदबाभारत को उर्वरक निर्यात बढ़ाने को तैयार रूस, 2030 तक 100 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्यपैसिव फंड्स में बढ़ा इंडेक्स फंड का दबदबा, 5 साल में AUM 74% CAGR से बढ़ाEditorial: मोबाइल टैरिफ बढ़ने के संकेत, 5G निवेश और बेहतर सेवाओं के लिए ARPU बढ़ाना जरूरीREC जारी करेगा भारत का पहला टोकनयुक्त कॉरपोरेट बॉन्ड, खरीद में इस्तेमाल होगी डिजिटल करेंसीहाई यील्ड की मांग का असर: PFC ने वापस लिया 3 साल का बॉन्ड इश्यू, 15 साल के बॉन्ड से जुटाए ₹2500 करोड़

गो फर्स्ट के मुख्य मार्गों पर बढ़ गया किराया

Advertisement
Last Updated- May 03, 2023 | 10:06 PM IST
Go First

उन मुख्य हवाई मार्गों पर स्पॉट किराया (तत्काल या तुरंत टिकट पाने के संदर्भ में) बढ़ गया है जहां गो फर्स्ट की भारत में मजबूत मौजूदगी थी, क्योंकि अब एयरलाइन बुधवार से कोई उड़ान नहीं भरेगी। गो फर्स्ट का परिचालन बंद होने से अचानक मांग बढ़ गई है जिससे इन मुख्य मार्गों पर हवाई किराये में वृद्धि को बढ़ावा मिला है। इन मार्गों में दिल्ली-श्रीनगर, मुंबई-गोवा और दिल्ली-लेह मार्ग शामिल हैं, जिनके लिए अचानक या तत्काल यात्रा करने पर यात्रियों से लिया जाने वाला किराया 43 प्रतिशत तक महंगा हो गया है।

गो फर्स्ट ने मंगलवार को कहा कि वह दिवालिया समाधान प्रक्रिया से गुजरने जा रही है। दिल्ली-श्रीनगर मार्ग पर गो फर्स्ट का परिचालन मजबूत था। विमानन कंसल्टेंसी सिरियम के आंकड़े से पता चलता है कि विमानन कंपनी ने इस मार्ग पर मई में प्रति सप्ताह 75 उड़ानें संचालित करने का लक्ष्य रखा था। ट्रैवल पोर्टल इ​​क्जिगो के आंकड़े से पता चलता है कि दिल्ली-श्रीनगर मार्ग पर तत्काल किराया एक सप्ताह के अंदर 17.82 प्रतिशत तक बढ़ गया है।

गो फर्स्ट का दूसरा सबसे व्यस्त मार्ग मुंबई-गोवा था, जहां उसने मई में हर सप्ताह 68 उड़ानें संचालित करने का लक्ष्य रखा था। इ​​क्जिगो के आंकड़े से पता चलता है कि इस हवाई मार्ग पर तत्काल किराया एक सप्ताह में 43.02 प्रतिशत तक बढ़ गया है। दिल्ली के एक ट्रैवल एजेंट ने बताया कि उन मार्गों पर किराया बढ़ा है जहां गो फर्स्ट की मजबूत उप​स्थिति थी। आने वाले दिनों में इन मार्गों पर किराया 20-40 प्रतिशत तक और महंगा हो सकता है, क्योंकि मई में बच्चों की छुट्टियों के साथ ट्रैवल सीजन शुरू हो चुका है।

Advertisement
First Published - May 3, 2023 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement