facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

Jio-Starlink Partnership: Airtel के बाद अब Jio ने SpaceX से मिलाया हाथ, भारत में Starlink इंटरनेट लाने की तैयारी

Advertisement

यह डील ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले ही रिलायंस जियो की प्रतिद्वंद्वी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने भी Starlink को भारत में लाने के लिए एक समझौता किया था।

Last Updated- March 13, 2025 | 6:41 AM IST
Mukesh Ambani and Elon Musk

Jio Starlink Partnership: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की अगुवाई वाली देश की सबसे बड़ी टेलकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने बुधावर (12 मार्च) को घोषणा की कि उसने ईलॉन मस्क (Elon Musk) की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) के साथ एक समझौता किया है, जिससे भारत में Starlink की इंटरनेट सेवाएं लाई जाएंगी। यह डील ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले ही रिलायंस जियो की प्रतिद्वंद्वी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने भी Starlink को भारत में लाने के लिए एक समझौता किया था।

भारत में Starlink सेवाएं लाने की तैयारी

कंपनी ने एक बयान में कहा, “यह समझौता SpaceX को भारत में Starlink सेवाएं बेचने के लिए आवश्यक अनुमतियां मिलने के बाद प्रभावी होगा। इस डील के तहत, Jio और SpaceX मिलकर यह तलाशेंगे कि Starlink Jio की मौजूदा सेवाओं को कैसे विस्तार दे सकता है, और Jio किस तरह SpaceX की डायरेक्ट कंज्यूमर और बिजनेस सेवाओं को आगे बढ़ा सकता है।”

Also read: Airtel SpaceX Partnership: एयरटेल और स्पेसएक्स की बड़ी डील! क्या अब भारत में आएगा स्टारलिंक इंटरनेट?

Jio अपने रिटेल स्टोर्स में Starlink उपकरण उपलब्ध कराएगी

इस पार्टनरशिप के तहत, Jio की व्यापक मौजूदगी (दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल ऑपरेटर के रूप में, डेटा ट्रैफिक के आधार पर) और Starlink की लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा, ताकि भारत के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में भी विश्वसनीय ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान की जा सके।

Jio ने कहा, “कंपनी अपने रिटेल स्टोर्स में Starlink उपकरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ ग्राहक सेवा, इंस्टॉलेशन और एक्टिवेशन के लिए एक सपोर्ट सिस्टम भी विकसित करेगी।”

SpaceX के साथ यह समझौता Jio की प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिससे भारत के सभी एंटरप्राइज़, छोटे और मध्यम व्यवसायों (SMBs) और समुदायों तक भरोसेमंद इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराई जा सके।

हर भारतीय तक हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड पहुंचाना Jio का लक्ष्य

रिलायंस जियो के ग्रुप CEO मैथ्यू ओमेन ने कहा कि हर भारतीय तक किफायती और हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड पहुंचाना Jio की शीर्ष प्राथमिकता बनी हुई है। उन्होंने कहा, “भारत में Starlink लाने के लिए SpaceX के साथ हमारी साझेदारी इस प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। यह कदम पूरे देश में निर्बाध ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी की दिशा में एक बड़ा बदलाव साबित होगा।”

मैथ्यू के मुताबिक, “Starlink को Jio के ब्रॉडबैंड इकोसिस्टम में एकीकृत करके, हम अपनी सेवाओं की पहुंच को और व्यापक बना रहे हैं। इससे देशभर में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड की विश्वसनीयता और उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे AI-ड्रिवन युग में व्यवसायों और समुदायों को नई ताकत मिलेगी।”

Also read: इंडसइंड बैंक में बड़ा घोटाला? 27% गिरा शेयर, हो सकता है 2000 करोड़ का नुकसान, क्या निवेशकों के पैसे डूबेंगे?

Airtel की Starlink डील ने सबको हैरान किया

इससे पहले, भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने मंगलवार (11 मार्च) को सबको हैरान करते हुए घोषणा की कि कंपनी ने स्पेसएक्स के साथ एक समझौता किया है। इस समझौते के तहत, भारत में एयरटेल के ग्राहकों को स्टारलिंक की तेज रफ्तार वाली इंटरनेट सेवाएं मिलेंगी। अगर स्पेसएक्स को भारत में स्टारलिंक बेचने की अनुमति मिल जाती है तब एयरटेल अपने रिटेल स्टोरों पर स्टारलिंक उपकरण की पेशकश करेगी और साथ ही एयरटेल के जरिये कारोबारी ग्राहकों को स्टारलिंक सेवाएं दी जाएंगी।

Advertisement
First Published - March 12, 2025 | 9:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement