facebookmetapixel
Advertisement
MSME लोन से बैंकिंग सेक्टर को रफ्तार! SBI, HDFC समेत ये बैंक शेयर बने ब्रोकरेज की पसंदITR Filing 2026: रिफंड चाहिए तो ITR के बाद तुरंत करें e-Verification, देरी हुई तो बढ़ सकती है परेशानीभारत की नजर अब Qatar और Bahrain पर, GCC से पहले इन देशों के साथ होगी व्यापारिक साझेदारी!3 जुलाई को होगा बड़ा फैसला! 2030 तक 2 लाख करोड़ डॉलर निर्यात लक्ष्य पर सरकार का मेगा प्लानGold, Silver Price Today: तेज शुरुआत के बाद सोना पड़ा सुस्त, चांदी में भी गिरावटFCNR-B Scheme बनेगी विदेशी पूंजी का बड़ा जरिया? Standard Chartered CEO ने किया बड़ा दावामेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत! लाइसेंस मिलने में लगेगा कम समय, सरकार लाई नया प्रस्तावअमेरिकी टैरिफ और पश्चिम एशिया संकट के बीच तिरुपुर ने बनाया रिकॉर्ड, ₹46000 करोड़ का निर्यातMeta का भारत पर बड़ा दांव, Jamnagar में Data Center से AI क्रांति की तैयारीGIFT City से दुनिया जीतने की तैयारी में भारतीय Fintech कंपनियां, सीमा पार पेमेंट कारोबार में खुलेंगे नए रास्ते

टीसीएस का ऑस्ट्रेलियाई करार

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 8:45 AM IST

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को ऑस्ट्रेलिया में सबसे बड़ी सुपरएन्युएशन एडमिनिस्ट्रेटर ‘सुपरपार्टनर्स’ के प्रमुख प्रशासन मंच के लिए प्राइम सिस्टम्स इंटीग्रेटर के तौर पर चुना गया है।


इसके 15 महीनों में पूरा होने की संभावना है। सुपरपार्टनर्स के सभी 16 इंडस्ट्री सुपरएन्युएशन फंड ग्राहकों के जनवरी 2010 के अंत तक नई प्रणाली में एकीकृत हो जाने की संभावना है।

समझौते की शर्तों के तहत टीसीएस कॉन्फिगरेशन, विभिन्न व्यावसायिक एप्लीकेशनों के साथ जटिल एकीकरण जैसे सिस्टम्स इंटीग्रेशन का प्रबंधन करेगी।

इसके अलावा वह जटिल परीक्षण परिदृश्यों का भी निष्पादन करेगी जिससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि प्रणाली अपने बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम के लिए सुपरपार्टनर्स के व्यावसायिक उद्देश्य को पूरा करती है।

अपनी स्थिति को बनाए रखने और क्षमता और लचीलापन बढ़ाने के लिए सुपरपार्टनर्स ने 225 करोड़ रुपये की लागत वाला एक ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम की योजना तैयार की है। ऑस्ट्रेलियाई फर्म  लगभग 60 लाख सदस्य खातों और 7 लाख नियोक्ताओं को अपनी सेवा मुहैया कराती है।

पूरे आस्ट्रेलिया में इसके 1500 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। टीसीएस के महा प्रबंधक (आस्ट्रेलिया एवं न्यूजीलैंड) वरुण कपूर ने कहा, ‘हम सुपरपार्टनर्स के साथ आगे भी काम करने की संभावना तलाश रहे हैं।’

Advertisement
First Published - December 11, 2008 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement