facebookmetapixel
Advertisement
जून में सुस्त IPO के बावजूद ऋण प्रतिभूतियों ने रचा इतिहास, जुटाई ₹3.15 लाख करोड़ की रिकॉर्ड रकमपेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ा

अमेरिकी अदालत ने टीसीएस का जुर्माना घटाकर आधा किया

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:08 AM IST

आईटी कंपनी टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी की एक अपीलीय अदालत ने एपिक सिस्टम्स के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार मामले में उस पर लगाए गए 28 करोड़ डॉलर (करीब 2,098 करोड़ रुपये) के हर्जाने को संवैधानिक रूप से अत्यधिक करार दिया है। कंपनी ने बताया, एपिक सिस्टम्स कॉरपोरेशन मामले में अमेरिकी की अपीलीय अदालत, सातवां सर्किट, शिकागो ने टीसीएस की याचिका पर सुनवाई के दौरान हर्जाने को कम करते हुए यह फैसला दिया।
टीसीएस ने शेयर बाजार को बताया, अदालत ने माना कि 28 करोड़ अमेरिकी डॉलर का दंडात्मक हर्जाना संवैधानिक रूप से अत्यधिक है और दंडात्मक हर्जाने पर फिर से विचार करने के लिए निचली अदालत को निर्देश दिया। कंपनी ने बताया कि अदालत ने हालांकि 14 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 1,049 करोड़ रुपये) के प्रतिपूरक हर्जाने को बरकरार रखा है।
कंपनी ने शेयर बाजार को बताया, टीसीएस इस आदेश के लिए उपलब्ध विकल्पों की तलाश कर रही है, क्योंकि उसका मानना है कि टीसीएस द्वारा ईपीआईसी सूचना के दुरुपयोग का कोई सबूत नहीं है। टीसीएस संबंधित अदालत के समक्ष अपनी स्थिति का सख्ती से बचाव करेगी। टीसीएस ने 16 अप्रैल 2016 को शेयर बाजारों को एपिक सिस्टम्स के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार के एक मामले से संबंधित अमेरिकी अदालत के फैसले के बारे में बताया था।

Advertisement
First Published - August 22, 2020 | 12:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement