facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद

TCS Salary Hikes: कर्मचारियों की इतनी बढ़ गई सैलरी, टॉप परफॉर्मर्स की डबल डिजिट हाइक से बल्ले-बल्ले

TCS Salary Hikes: कंपनी ने अपने ज्यादातर कर्मचारियों का सालाना वेतन 4.5–7% बढ़ाया है। बढ़ा हुआ वेतन इसी महीने (सितंबर) से ही कर्मचारियों को मिलने लगेगा।

Last Updated- September 02, 2025 | 6:24 PM IST
TCS

TCS Salary Hikes: भारत की सबसे बड़ी आईटी सर्विस कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने का ऐलान किया। कंपनी ने अपने ज्यादातर कर्मचारियों का सालाना वेतन 4.5–7% बढ़ाया है। बढ़ा हुआ वेतन इसी महीने (सितंबर) से ही कर्मचारियों को मिलने लगेगा। कंपनी ने यह भी बताया कि शानदार प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2024–25 के लिए कम से कम 10% की दो अंकों वाली वेतन वृद्धि दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह वेतन वृद्धि पिछले कुछ वर्षों में अन्य आईटी सर्विस कंपनियों द्वारा दिए जाने वाले बढ़ोतरी के अनुरूप है।

TCS आमतौर पर अप्रैल में सैलरी बढ़ाने की करती है। लेकिन कंपनी ने इस साल असंतुलित और अनिश्चित मैक्रोइकॉनॉमिक माहौल का हवाला देते हुए इसे टाल दिया था। कंपनी ने यह स्थिति जुलाई में अपने दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित करते समय भी बरकरार रखी थी, लेकिन पिछले महीने उसने वेतन वृद्धि फिर से शुरू होने की आधिकारिक पुष्टि कर दी।

कर्मचारी इस महीने के अंत में सैलरी क्रेडिट होने पर अपने नए वेतन को प्राप्त करेंगे। इस साल की वेतन वृद्धि का रेंज पिछले साल के समान है।

Also Read: रिलायंस का बड़ा तोहफा! बोनस शेयर के बाद पहली बार मिलेगा डिविडेंड, जानिए कब आएगा पेमेंट

TCS में कैसा है ग्रेड स्ट्रक्चर?

TCS में ग्रेड स्ट्रक्चर Y से शुरू होता है, जो ट्रेनिंस (trainees) के लिए है, इसके बाद C1 सिस्टम इंजीनियर, फिर C2, C3 (A और B), C4, C5 और अंत में CXO ग्रेड आते हैं। आमतौर पर C3 बैंड के कर्मचारी सीनियर माने जाते हैं। सीनियर मैनेजमेंट के लिए वेतन वृद्धि अभी तय नहीं हुई है।

अप्रैल से जुलाई के बीच, जब कंपनियों ने मैक्रोइकॉनॉमिक अनिश्चितताओं और टैरिफ खतरों के कारण वेतन वृद्धि रोक रखी थी, उसके बाद आईटी कंपनियों ने फिर से वेतन वृद्धि चक्र शुरू कर दिया है। Cognizant ने भी पिछले महीने घोषणा की थी कि वह अधिकांश कर्मचारियों के वेतन को 1 नवंबर से बढ़ाएगा।

TCS करेगी 2% वर्कफोर्स की छंटनी!

हालांकि, जुलाई में TCS ने कहा था कि वह अपनी करीब 2% वर्कफोर्स यानी लगभग 12,000 कर्मचारियों को निकाल देगा। कंपनी ने इसका कारण बताया कि तेजी से बदलती AI स्किल्स की जरूरतों के कारण इन्हें प्रोजेक्ट्स पर तैनात करना संभव नहीं है।

प्रभावित कर्मचारियों में ज्यादातर मिड से लेकर सीनियर मैनेजर थे, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव था। कंपनी ने कहा कि यह कदम ऑपरेटिंग मार्जिन को दबाव में रहते हुए सुरक्षित रखने के लिए जरूरी था।

विश्लेषकों ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को पिछले महीने बताया कि इस वर्कफोर्स कटौती से TCS के बाकी कर्मचारियों के लिए वेतन बढ़ाने की जगह बनेगी।

वेतन वृद्धि फिर से शुरू करने का फैसला TCS और पूरे आईटी सेक्टर के कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है।

First Published - September 2, 2025 | 6:13 PM IST

संबंधित पोस्ट