facebookmetapixel
Advertisement
भूराजनीतिक तनाव और IPO की चिंता के बीच IT शेयरों में गिरावटनिर्यात प्रोत्साहन मिशन की योजनाओं की समीक्षा संभव, कई योजनाओं को नहीं मिल रही पर्याप्त प्रतिक्रियाआशा भोसले का नया नगमा और खामोश सुरों की वापसी, निधन के बाद बढ़े डिजिटल व्यूजबिजली संयंत्रों तक कोयला पहुंचाने पर जोर, चार दिन में रेक लोडिंग 370 से बढ़कर 444 हुईअगस्त में वित्तीय क्षेत्र को मिला एफपीआई निवेश का एक तिहाई से ज्यादा हिस्साभारत को तेज विकास के लिए निर्यात, निवेश और विनिर्माण पर देना होगा जोर: आचार्यभारत के यात्री वाहन बाजार में पहली बार वैकल्पिक ईंधन वाहनों की बिक्री पेट्रोल से आगेबड़े कारोबारी समूह के निवेश से पश्चिम बंगाल में औद्योगिक गतिविधियों को मिलेगी रफ्ताररिश्वत के आरोपों पर PVR आईनॉक्स की शुरुआती जांच पूरी, कोई सबूत नहीं मिलामिंडा कॉर्प की वैश्विक बाजार में पकड़ मजबूत करने की तैयारी, निर्यात लक्ष्य 1,500 करोड़ रुपये

Tata Steel ने किया बड़ा ऐलान, कर्मचारियों को देगी एनुअल बोनस

Advertisement

Tata Steel समझौता ज्ञापन के तहत कंपनी के सभी उपयुक्त प्रभागों के पात्र कर्मचारियों के लिए वार्षिक बोनस के रूप में कुल भुगतान की राशि 314.70 करोड़ रुपये होगी।

Last Updated- September 05, 2023 | 11:21 PM IST
tata steel

निजी इस्पात कंपनी टाटा स्टील (Tata Steel) ने टाटा वर्कर्स यूनियन (TWU) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के बाद वर्ष 2022-2023 के लिए कर्मचारियों को वार्षिक बोनस के रूप में 314.70 करोड़ रुपये का कुल भुगतान करने की घोषणा की।

कंपनी की ओर से सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार, समझौता ज्ञापन के तहत कंपनी के सभी उपयुक्त प्रभागों के पात्र कर्मचारियों के लिए वार्षिक बोनस के रूप में कुल भुगतान की राशि 314.70 करोड़ रुपये होगी। वर्ष 2022-23 के लिए देय न्यूनतम तथा अधिकतम वार्षिक बोनस क्रमशः 42,561 रुपये और 4,61,019 रुपये होगा।

यह भी पढ़ें : Cipla की दौड़ में टॉरंट आगे, अधिग्रहण की तैयारी

विज्ञप्ति के अनुसार, जमशेदपुर के उपश्रमायुक्त राकेश प्रसाद की मौजूदगी में मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन, उपाध्यक्ष (एचआरएम) अत्रेयी सान्याल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रबंधन की ओर से और अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह, टीडब्ल्यूयू तथा अन्य पदाधिकारियों ने यूनियन की ओर से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

यह भी पढ़ें : Adani Green के लिए भारत और श्रीलंका की सरकारें करेगी समझौता! कैबिनेट स्तर का ज्ञापन तैयार

Advertisement
First Published - September 5, 2023 | 12:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement