facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

टाटा मोटर्स का एकीकृत घाटा 307 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 10:09 PM IST

टाटा मोटर्स को चालू वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 307.26 करोड़ रुपये का एकीकृत घाटा हुआ है। इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की इसी अवधि में कंपनी को 187.7 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय घटकर 53,530 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 65,431.95 करोड़ रुपये रही थी। एकल आधार पर कंपनी को समीक्षाधीन तिमाही में 1,212.45 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 1,281.97 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। एकल आधार पर कंपनी की परिचालन आय इस दौरान 9,668.10 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल समान तिमाही में 10,000.48 करोड़ रुपये रही थी। आलोच्य तिमाही में कंपनी की इकाई जगुआर लैंड रोवर की आय 4.4 अरब पौंड रही। यह चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून अवधि के मुकाबले 52.2 फीसदी अधिक है। हालांकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 28.5 फीसदी कम है।
समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी के इस ब्रांड ने कर पूर्व 6.5 करोड़ पौंड का लाभ अर्जित किया है। यह इससे पिछली अप्रैल-जून तिमाही के 41.3 करोड़ पौंड के नुकसान से बेहतर स्थिति है। जबकि पिछले साल समान तिमाही में इस ब्रांड का कर पूर्व लाभ 15.6 करोड़ पौंड था। कंपनी ने कहा, कई देशों में कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर के डर और भूराजनीतिक जोखिमों के बावजूद कंपनी को आने वाले महीनों में मांग एवं आपूर्ति बढऩे की उम्मीद है। इससे धीरे-धीरे सुधार होने की उम्मीद है।  
सिएट का शुद्ध लाभ चार गुना हुआ
टायर बनाने वाली कंपनी सिएट का एकीकृत शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में चार गुना होकर 182.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। कंपनी को साल भर पहले की समान तिमाही में 43.64 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। आलोच्य अवधि के दौरान कंपनी की परिचालन आय साल भर पहले के 1,691.55 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,978.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसने नागपुर स्थित विनिर्माण संयंत्र के दूसरे चरण को शुरू कर लिया है। इसकी शुरुआत 24 अगस्त से की गई। भाषा

Advertisement
First Published - October 27, 2020 | 11:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement