facebookmetapixel
Advertisement
1991 के आर्थिक सुधार अचानक नहीं आए थे, 1970 के दशक में ही बन गई थी बदलाव की जमीन: नितिन देसाईभारत के चॉकलेट बाजार से तेज बढ़ने की तैयारी में फेरेरो रोशे, प्रीमियम सेगमेंट पर नजरRBI गवर्नर की फिनटेक कंपनियों को नसीहत, ‘ग्राहकों के आंकड़ों को व्यावसायिक संपत्ति नहीं, जिम्मेदारी मानें’PNB का वेल्थ मैनेजमेंट और क्रेडिट कार्ड पर बड़ा दांव, 2027 में नई सेवाएं शुरू करने की तैयारीFCNR(B) फंड के इस्तेमाल में लगेंगे 3-4 महीने, असामान्य कर्ज बढ़ने का खतरा नहीं: SBI चेयरमैनक्लोजिंग ऑक्शन में शुरुआती लिक्विडिटी की समस्या सामान्य, SEBI चेयरमैन बोले: दुनिया भर के बाजारों में हुआ ऐसाअगले दौर के सुधारों में डिरेगुलेशन पर जोर, छोटी-छोटी अड़चनें दूर करने की जरूरत: गौबाHDFC बैंक के पक्ष में बहरीन अदालत का फैसला, निवेशकों के सभी 7 मामले खारिजगारंटीशुदा रिटर्न वाली पेंशन योजना की तैयारी, PFRDA ने विशेषज्ञ समिति का किया गठनभारत-रूस व्यापार को 60 से 100 अरब डॉलर तक ले जाने की तैयारी, व्यापार संतुलन पर जोर

18 साल बाद Tata Group की कंपनी पेश करेगी अपना IPO, चेक करें डिटेल्स

Advertisement
Last Updated- March 10, 2023 | 12:04 PM IST
Tata Sons IPO a moral and social imperative, says Shapoorji Pallonji group

Tata Tech IPO: टाटा ग्रुप (Tata Group) की टेक कंपनी Tata Technologies घरेलू बाजार में लिस्ट होने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने आईपीओ के जरिए पैसे जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास एक ड्राफ्ट फाइल किया है।

खबरों के मुताबिक, यह इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) का होगा। कंपनी इसके जरिए मौजूदा प्रमोटर्स और शेयरहोल्डर्स 9.57 करोड़ शेयरों की बिक्री करेंगे।

बता दें कि टाटा ग्रुप की एक और कंपनी टाटा प्ले भी आईपीओ लाने की तैयारी में है। समूह की जो भी कंपनी पहले इश्यू लाएगी, वह टाटा ग्रुप का 18 साल में पहला आईपीओ होगा।

जानें Tata Tech IPO के बारे में:

टाटा टेक्नोलॉजीज का इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का होगा। इस इश्यू के जरिए टाटा मोटर्स 8.11 करोड़, टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड 1 अपने हिस्से के 48.6 लाख और अल्फा टीसी होल्डिंग्स 97.2 लाख इक्विटी शेयरों की सेल करेंगी।

बता दें कि Tata Tech में टाटा मोटर्स की 74.69 फीसदी, अल्फा टीसी होल्डिंग्स की 7.26 फीसदी और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड 1 की 3.63 फीसदी हिस्सेदारी है।

इश्यू के लिए जेएम फाइनेंशियल, बोफा सिक्योरिटीज और सिटी ग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया लीड मैनेजर्स हैं।

जानें कंपनी के बारे में

टाटा टेक अपने बिजनेस के लिए टाटा ग्रुप पर ही निर्भर है। कंपनी को सबसे ज्यादा कारोबार टाटा मोटर्स और जगुआर लैंड रोवर से ही मिलता है। इसके अलावा, Tata Group के अलावा भी टाटा टेक अपना कारोबार बढ़ाने पर फोकस कर रही है। वित्त वर्ष 2020 में इसका आंकड़ा 46 फीसदी था और वित्त वर्ष 2022 में 64 फीसदी था।

वहीं अप्रैल-दिसंबर 2022 में कंपनी का रेवेन्यू 3011.79 करोड़ रुपये था और इसका नेट प्रॉफिट 407.47 करोड़ रुपये रहा। बता दें कि कंपनी को 88.43 फीसदी रेवेन्यू सर्विस सेग्मेंट से हासिल हुआ।

Advertisement
First Published - March 10, 2023 | 10:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement