facebookmetapixel
Advertisement
गर्मी ने बदला बाजार का मिजाज: महंगे AC की बिक्री घटी, पर कोल्ड ड्रिंक्स-आइसक्रीम की जमकर हुई खरीदारीDividend Stocks: ₹130 का मोटा डिविडेंड! बजाज ग्रुप की कंपनी बांटेगी अपना मुनाफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेदिल्ली में उमस का टॉर्चर, 50 डिग्री जैसा अहसास; मॉनसून की रफ्तार तेज पर UP-बिहार में अभी हीटवेव का अलर्टअमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के 10 ठिकानों पर किए बड़े हमलेIT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसा

जल्द मिलेगा ‘मेड इन इंडिया’ चिप! टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स के लिए ASMPT सिंगापुर के साथ की डील

Advertisement

TATA इलेक्ट्रॉनिक्स असम में 27,000 करोड़ रुपये के निवेश से चिप असेंबली संयंत्र स्थापित कर रही है, जिसके अगले साल शुरू होने की उम्मीद है।

Last Updated- September 10, 2024 | 1:15 PM IST
semiconductor
Representative image

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने असम और कर्नाटक में अपनी चिप पैकेजिंग इकाइयों के लिए सेमीकंडक्टर असेंबली उपकरण बुनियादी ढांचे स्थापित करने के लिए एएसएमपीटी सिंगापुर के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

एएसएमपीटी कार्यबल प्रशिक्षण, उन्नत सेवा इंजीनियरिंग अवसंरचना, स्वचालन, स्पेयर सपोर्ट तथा वायरबॉन्ड, फ्लिप चिप, उन्नत पैकेजिंग और एकीकृत सिस्टम पैकेजिंग के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास पहल को बढ़ावा देने के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ सहयोग करेगी।

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने मंगलवार को बयान में कहा, ‘‘ वेमागल (कर्नाटक) और जगीरोड (असम) में अपनी सेमीकंडक्टर असेंबली तथा परीक्षण सुविधाओं के लिए अपनी तैयारी में तेजी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने सेमीकंडक्टर असेंबली उपकरण बुनियादी ढांचे और समाधान के लिए एएसएमपीटी सिंगापुर के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।’’

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स असम में 27,000 करोड़ रुपये के निवेश से चिप असेंबली संयंत्र स्थापित कर रही है, जिसके अगले साल शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा इसने कर्नाटक में भी एक छोटी चिप असेंबली इकाई स्थापित की है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रणधीर ठाकुर ने कहा, ‘‘ यह साझेदारी आवश्यक प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा उन्नत अनुसंधान व विकास की वृद्धि पर जोर देगी, साथ ही देश के भीतर एक जीवंत परिवेश का बढ़ावा देगा।’’

एएसएमपीटी के समूह सीईओ रॉबिन एनजी ने कहा, ‘‘ यह सहयोग न केवल प्रौद्योगिकी नवाचार को बढ़ावा देगा, बल्कि भविष्य में सतत विकास के लिए आवश्यक प्रतिभा को भी विकसित करेगा।’’

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स दो प्रमुख चिप इकाइयां स्थापित कर रही है, जिनमें गुजरात के धोलेरा में एक सेमीकंडक्टर विनिर्माण सुविधा और असम के जगीरोड में एक सेमीकंडक्टर असेंबली व टेस्ट (ओएसएटी) सुविधा शामिल है। बयान में कहा गया, ‘‘ टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स 1,18,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ करीब 50,000 प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष नौकरियों का सृजन करेगी।’’

Advertisement
First Published - September 10, 2024 | 11:39 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement